हेल्थ

खजूर खाने से होने वाले इन फायदों को एक बार जरूर जान लें

Khajur Khane Ke Fayde: आसमान से टपके और खजूर पर अटके….और अगर आप खजूर पर अटके हैं तो यकीनन आप फायदे का सौदा कर रहे हैं। भई, खजूर (Dates) है ही इतना फायदेमंद। ये एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जो खाने में तो बेहद ही स्वादिष्ट है साथ ही आपको रखता है ढेरों बीमारियों से दूर भी। खजूर को फ्रेश या सुखाकर दोनों तरीकों से खाया जा सकता है। यानि आपको जैसा पसंद हो आप उसे वैसा खा सकते हैं। ये मेवे की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मेवों से इतर इसकी खासियत ये है कि ज्य़ादा महंगे ना होने की वजह से ये इन्हे हर वर्ग के लोग खरीद सकते हैं और इसके पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं। यानि गुणों से भरपूर है खजूर तो आज हम आपको इसी खजूर के चमत्कारिक गुणों के बारे में जानकारी देंगे।

डाइजेशन में सुधार करता है खजूर(Khajur Khane Ke Fayde) 

चूंकि खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है लिहाज़ा ये आपके पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है। अगर आपको कब्ज़ की शिकायत रहती है तो आपको नियमित रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए।

1. दिल का रखता है ख्याल(Health Benefits Of Eating Dates In Hindi)

खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी सेहतमंद रखने का काम करता है। खजूर में पोटैश‍ियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम करता है। और भविष्य में हार्ट अटैक के ख़तरे से आप बच सकते हैं।

2. ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको नियमित रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खजूर आपका ब्लड प्रेशर कम करके इसे कंट्रोल रखता है।

3. हेमोग्लोबिन बढ़ाता है खजूर

अगर आप एनीमिक है या आपका हेमोग्लोबिन एवरेज स्तर से नीचे है तो आपको रोज़ामा खजूर खाना चाहिए। खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है लिहाज़ा इससे एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। लगातार खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है.

4. नर्वस सिस्‍टम को बनाता है दुरूस्त(Khajur Khane Ke Fayde)

शरीर के नर्वस सिस्टम का दुरूस्त होना बेहद जरूरी है। और इसे दुरूस्त रखने में खजूर अहम भूमिका निभा सकता है। क्योंकि खजूर में वो सभी विटामिन मौजूद होते हैं जो नर्वस सिस्‍टम को मजबूत बनाते हैं। और हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

5. गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्छा है खजूर(Pregnancy Me Khajoor Ke Fayde)

गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी खजूर काफी फायदेमंद है। आयरन से भरपूर होने के चलते खजूर खाने से मां के भीतर खून की कमी कभी नहीं होती। इतना ही नहीं खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्‍व मुहैया कराता है।

6. रतौंधी का इलाज भी है खजूर

अगर आपको रतौंधी की शिकायत है तो आप खजूर के इस्तेमाल से इस समस्या से निज़ात पा सकते हैं। खजूर का पेस्‍ट बनाकर उसे आंखों के चारों ओर लगाने से फायदा म‍िलता है साथ ही इसका सेवन करके भी आप रतौंधी से मुक्ति पा सकते हैं।

7. वज़न बढ़ाने में है सहायक

अगर आ अंडरवेट हैं और अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोज़ाना खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे आपके वज़न में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ ही आपको कमज़ोरी भी महसूस नहीं होगी, आपके शरीर में ताकत आएगी।

8. दांतों को कैविटी से बचाता है खजूर

खजूर दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करता है, खासतौर से खजूर कैविटी से बचाता है।

ये तो थे खजूर के फायदे लेकिन खजूर का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूर है अन्यथा इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं।

  • खजूर का बहुत ज्यादा सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदाक साबित हो सकता है लिहाज़ा अपने शरीर व अपने
  • वज़न के मुताबिक ही खजूर का सेवन आपको करना चाहिए।
  • इसके सेवन से आपका वज़न बढ़ता ही है कम नहीं होता, लिहाज़ा अगर आप पहले से ही ओवरवेट हैं तो इसके सेवन से आपको परहेज़ ही करना चाहिए।
  • खजूर गर्म होते हैं लिहाज़ा इसके अत्यधिक सेवन से आपको पेट संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको दस्त भी हो सकते हैं।
  • शिशु या बेहद छोटे बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

खजूर का फल भी सेहत का खजाना(Benefits Of Eating Dates In Hindi)

खजूर के साथ साथ खजूर के रस का सेवन भी किया जा सकता है। क्योंकि इसका रस आपकी त्वचा, बालों, स्वास्थ्य  के लिए बेहद फायदेमंद है। खजूर के रस के सेवन से

  • आपकी स्किन चमकीली बनती है।
  • स्किन लंबे समय तक जवां बनी रहती है।
  • बाल मोटे व चिकने बनते हैं।
  • खजूर के रस में मौजूद विटामिन बी बालों को स्वस्थ रखता है।
  • ये शारीरिक ताकत को बढ़ाता है

तो देखा खजूर कितना फायदे(Khajur Khane Ke Fayde) का सौदा आपके लिए साबित हो सकता है। तो आज से रोज़ाना खजूर का सेवन शुरू कर दीजिए।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

2 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago