हेल्थ

स्वस्थ तनमन के लिए खाएं मिश्री, मिलेंगे इतने सारे लाभ

Mishri Khane Ke Fayde: अक्सर ऐसा होता है कि जो पदार्थ हमें खाने में अच्छा लगता है उसके बारे में दरअसल हम कम जानते हैं। ऐसा ही एक मिष्ठान है ‘मिश्री’। मिश्री को सात्विक खाद्य माना जाता है। भारत में इसे भगवन श्री कृष्ण के प्रिय मिष्ठान के रूप में जाना जाता है। मंदिर में अक्सर हमें प्रसाद के मिश्री ही प्राप्त होती है। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री का प्रसाद बहुत पसंद था। जन्माष्टमी पर तो मंदिरों में खासतौर से मिश्री – माखन का प्रसाद बनता है। अंग्रेजी में इसे Rock Sugar कहा जाता है। मिश्री गन्ने और ताड़ के पेड़ से बनती है। इसमें विटामिन, खनिज और एमिनो एसिड पाया जाता है जो हमारे शरीर लाभदायक है। मीठी वाणी और मीठी बात पर अक्सर मिश्री पर आधारित वाक्य और कहावत कही जाती है, उदाहरण के लिए ‘मिश्री जैसी वाणी होना’।

Image Source: Herzindagi.com

मिश्री खाने के फायदे(Mishri Khane Ke Fayde)

  • मिश्री को अक्सर दूध को मीठा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। बहुत कम लोग इसके फायदों के बारे में जानते हैंमिश्री आपको एकदम स्फूर्ति प्रदान करती है। यदि आप आलस्य और बेजान महसूस कर रहे हैं तो मिश्री ड्रिंक लें, इससे एकदम स्फूर्ति मिलेगी। आप एक्टिव महसूस करेंगे। गर्मियों में इसका प्रयोग ठंडक के साथ साथ सेहतमंद भी होता है।
  • आयुर्वेद में मिश्री को खांसी जुकाम के लिए रामबाण माना गया है। यह शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने वाली गुणी औषधि है। यह वातदोष को समाप्त करती है।
  • रिफाइंड चीनी की जगह मिश्री का प्रयोग करें। आपके मिष्ठान अधिक स्वादिष्ट और सेहतमंद बनेंगे। क्रिस्टल क्लियर मिश्री की जगह हलकी भूरी मिश्री का प्रयोग अधिक फायदेमंद है।
  • गला ख़राब होने पर मिश्री और काली मिर्च पीसकर खाने से आराम मिलता है। सदियों से यह नुस्खा रसोई घर से आज़माया जाता रहा है। इसे यदि दवाई की तरह खाया जाये तो बहुत फायदेमंद रहती है।
  • सांसों और मुँह की ताज़गी बनाये रखने में भी मिश्री बहुत लाभदायक है। खाने के बाद अक्सर मिश्री सौंफ का प्रयोग किया जाता है। इससे गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।  
  • खाने के बाद मिश्री वाला जल पीने से आँखों की रौशनी बेहतर रहती है। मिश्री को दूध से शरीर में खून की मात्रा में वृद्धि होती है।

मिश्री के प्रयोग से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। मानसिक थकान भी इसके प्रयोग से दूर होती है।  

Facebook Comments
Shailja Kaushal

Share
Published by
Shailja Kaushal

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago