हेल्थ

सरसो के तेल के बहुत से फायदे (Mustard oil benefits)

सरसो का तेल लगभग हर भारतीय के घर में मिल जाएगा और इसका इस्तेमाल हर रोज रसोई में भी होता है। लेकिन तेल का सरसो केवल खाने के काम नहीं आता। बल्कि इसके बहुत से आयुर्वेदिक फायदे भी है। इसका प्रयोग करके हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

सरसो का तेल दर्द को दूर करता है। यह स्वास्थ्य और हड्डियों की बीमारी, स्किन प्रॉब्लम में भी बहुत लाभदायक है। सरसो के तेल की मालिस से हमारा शरीर एकदम चुस्त दुरुस्त रहता है।

आज हम आपको कुछ सरसो के तेल के फायदे बताने जा रहे है। जो आपको बीमारियों से दूर रखेगा।

सरसों के तेल के स्वास्थ्यकारक फायदे (Mustard oil benefits)

रंग साफ करने के लिए: अगर आप अपनी शरीर की त्वचा का रंग साफ करना चाहते है। तो बेसन, हल्दी, जरा सा पीसा कपूर तथा सरसों का तेल डालकर, दही या पानी के साथ घोल बना लें। इस घोल को अपने शरीर पर लगाए ऐसा करने से त्वचा में चमक आती है।

चेहरा चमकाने के लिए: दूध में सरसो का तेल डाल कर उबाल ले। उबलने के बाद गुलाब जल मिलाकर हर रोज चेहरे पर लगाए। इससे  चेहरे का रंग निखरेगा। चेहरे की खुश्की मिटाने के लिए नागरमोथा, जायफल पीसकर, भुनी सरसों, भुने काले तिल उसमें थोड़ा बेसन मिलाकर उबाल ले।

कान के दर्द में लाभदायक: सरसो के तेल को हल्का सा गुनगुना कर ले। इसके बाद 2 बूँद कान में डालने से दर्द में आराम मिलता है।

माइग्रेन के दर्द में राहत: हर रोज नाक में 7 से 8 बूँद डालने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिलेगी।

दांत के दर्द में राहत: सरसो के तेल में बारीक़ नमक मिलाकर हर रोज मंजन करने से दाँत का दर्द कम होगा।

Jawed Habi

बालो के नेचुरल रंग: जिन लोगो के बाल भूरे होते है। हर रोज बालो में सरसो का तेल लगाने से बालो का रंग काला होने में सहायता मिलेगी और बाल मजबूत होंगे।

दर्द में राहत: अगर शरीर के अंग में दर्द हो रहा है। तो प्रतिदिन सरसो के तेल से मालिस करे इससे आपको सुजन या गठिया में आराम मिलेगा। सरसो के तेल से मालिस करने से थकान दूर होते है, माँसपेशियाँ मजबूत बनती हैं।

दाद, खुजली में राहत: अगर आप चर्म रोगो से परेशान है तो सरसो के तेल में आक के पत्तो का रस और हल्दी मिला कर उबाल ले। इसके बाद ठंडा होने पर एक शीशी में रख दे और हर रोज चर्म रोगो पर मालिस करे।

खांसी में फायदेमंद: सरसो का तेल सर्दी और बलगम के लिए रामबाण है। सरसो के तेल में कपूर मिलाकर छाती पर लगाने से राहत मिलती है।

इसके अलावा भी सरसो तेल के बहुत से फायदे है। अगर कोई व्यक्ति जहरीला चीज खा लेता है। गर्म पानी में थोड़े से सरसो के दाने मिलाकर पिलाने से जल्दी ही उलटी हो जाती है। सरसो के तेल से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता और ये कैंसर की रोकथाम में भी सहायक होता है।

यह लेख अगर आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों और रिस्तेदारो के साथ जरूर शेयर करे। ताकि वो लोग भी जान सके सरसो तेल के फायदे।

ये भी पढ़े: देसी घी खाने से बड़े फायदे होते हैं

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

7 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago