हेल्थ

सरसो के तेल के बहुत से फायदे

Mustard oil Benefits in Hindi: सरसो का तेल लगभग हर भारतीय के घर में मिल जाएगा और इसका इस्तेमाल हर रोज रसोई में भी होता है। लेकिन तेल का सरसो केवल खाने के काम नहीं आता। बल्कि इसके बहुत से आयुर्वेदिक फायदे भी है। इसका प्रयोग करके हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। सरसो का तेल दर्द को दूर करता है। यह स्वास्थ्य और हड्डियों की बीमारी, स्किन प्रॉब्लम में भी बहुत लाभदायक है। सरसो के तेल की मालिस से हमारा शरीर एकदम चुस्त दुरुस्त रहता है। आज हम आपको कुछ सरसो के तेल के फायदे बताने जा रहे है। जो आपको बीमारियों से दूर रखेगा।

सरसों के तेल के स्वास्थ्यकारक फायदे (Mustard oil Benefits in Hindi)

रंग साफ करने के लिए: अगर आप अपनी शरीर की त्वचा का रंग साफ करना चाहते है। तो बेसन, हल्दी, जरा सा पीसा कपूर तथा सरसों का तेल डालकर, दही या पानी के साथ घोल बना लें। इस घोल को अपने शरीर पर लगाए ऐसा करने से त्वचा में चमक आती है।

चेहरा चमकाने के लिए: दूध में सरसो का तेल डाल कर उबाल ले। उबलने के बाद गुलाब जल मिलाकर हर रोज चेहरे पर लगाए। इससे  चेहरे का रंग निखरेगा। चेहरे की खुश्की मिटाने के लिए नागरमोथा, जायफल पीसकर, भुनी सरसों, भुने काले तिल उसमें थोड़ा बेसन मिलाकर उबाल ले।

कान के दर्द में लाभदायक: सरसो के तेल को हल्का सा गुनगुना कर ले। इसके बाद 2 बूँद कान में डालने से दर्द में आराम मिलता है।

माइग्रेन के दर्द में राहत: हर रोज नाक में 7 से 8 बूँद डालने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिलेगी।

दांत के दर्द में राहत: सरसो के तेल में बारीक़ नमक मिलाकर हर रोज मंजन करने से दाँत का दर्द कम होगा।

Jawed Habi

बालो के नेचुरल रंग: जिन लोगो के बाल भूरे होते है। हर रोज बालो में सरसो का तेल लगाने से बालो का रंग काला होने में सहायता मिलेगी और बाल मजबूत होंगे।

दर्द में राहत: अगर शरीर के अंग में दर्द हो रहा है। तो प्रतिदिन सरसो के तेल से मालिस करे इससे आपको सुजन या गठिया में आराम मिलेगा। सरसो के तेल से मालिस करने से थकान दूर होते है, माँसपेशियाँ मजबूत बनती हैं।

दाद, खुजली में राहत: अगर आप चर्म रोगो से परेशान है तो सरसो के तेल में आक के पत्तो का रस और हल्दी मिला कर उबाल ले। इसके बाद ठंडा होने पर एक शीशी में रख दे और हर रोज चर्म रोगो पर मालिस करे।

खांसी में फायदेमंद: सरसो का तेल सर्दी और बलगम के लिए रामबाण है। सरसो के तेल में कपूर मिलाकर छाती पर लगाने से राहत मिलती है।

इसके अलावा भी सरसो तेल के बहुत से फायदे है। अगर कोई व्यक्ति जहरीला चीज खा लेता है। गर्म पानी में थोड़े से सरसो के दाने मिलाकर पिलाने से जल्दी ही उलटी हो जाती है। सरसो के तेल से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता और ये कैंसर की रोकथाम में भी सहायक होता है।

यह लेख अगर आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों और रिस्तेदारो के साथ जरूर शेयर करे। ताकि वो लोग भी जान सके सरसो तेल के फायदे।

ये भी पढ़े: देसी घी खाने से बड़े फायदे होते हैं

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

2 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

3 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

3 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

10 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

10 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

10 months ago