हेल्थ

वजन घटाने से लेकर आँखों की रोशनी बढ़ाने तक, पपीता देता है ये जबरदस्त फायदे, देखें नुकसान भी

Papita Khane Ke Fayde: पपीता एक ऐसा फल है, जो गुणों से भरपूर होता है। यह किसी भी बाजार में बेहद आसानी से मिल जाता है। यदि आप घर पर ही इसे उगाना चाहें तो यह भी बहुत आसान है, क्योंकि इसका पेड़ छोटी सी जगह में उग जाता है। यदि यह कच्चा हो तब भी इसकी सब्जी बनाकर खाई जा सकती है और पके होने पर इसको फ्रूट सलाद के रूप में खाया जा सकता है या फिर आप इसका जूस भी पी सकते हैं। पपीते के पत्ते भी बेहद लाभकारी होते हैं और ये डेंगू बुखार में काफी फायदा देते हैं। लेकिन बाकी सभी चीजों की तरह पपीता भी नियंत्रित मात्रा में ही खाना चाहिए वरना इसके भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं। तो आइए आज जानते हैं पपीता खाने के फायदे(Papita Khane Ke Fayde) और पपीता खाने के नुकसान(Papita Khane Ke Nuksan)।

पपीता खाने के फायदे(Papita Khane Ke Fayde)

Image Source: Patrika.com

1. कोलेस्ट्रॉल करे कम
पपीते में मौजूद हाई फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स, हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2. करें वेट लूज़
एक मीडियम साइज पपीते में लगभग 120 कैलोरी पाई जाती हैं। इसलिए यदि आप वेट लूज़ करना चाहते हैं, तो पपीता खाना शुरू करें। इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में काफी मददगार होते हैं।

3. इम्यूनिटी बूस्टर
इम्यूनिटी अच्छी हो तो बीमारियां नज़दीक नहीं आती। ऐसे में पपीते में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बीमार होने की आशंका कम हो जाती है।

4. बढ़ाए आंखों की रोशनी
पपीते में विटामिन ए काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान करने में कारगर है।

5. पाचन तंत्र रखे दुरुस्त
पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। पपीते में कई तरह के पाचक एंजाइम्स और डाइट्री फाइबर्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुचारु बनाए रखते हैं।

6. पीरियड्स के दर्द से राहत
पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द की समस्या के लिए पपीता बेहद लाभकारी है। यह पेट दर्द में राहत देने के साथ ही पीरियड साइकिल को भी नियमित रखता है।

पपीता खाने के नुकसान(Papita Khane Ke Nuksan)

1. गर्भवती महिलाओं को खतरा

Image Source: Navbharattimes.indiatimes.com

हेल्‍थ एक्सपर्ट के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को पपीता नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसके अलावा पपीते के बीज और जड़ भी भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पपीते में मौजूद लेटेक्स गर्भाशय के सिकुड़ने का कारण बन सकता है और पपेन शरीर की उस झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक होती है।

2. पेट खराब कर सकता है पपीता

Image Source: Aaj tak

पपीते में मौजूद हाई फाइबर कब्‍ज होने पर तो फायदा देता है। लेकिन यदि आपका पेट खराब है तो ऐसे में पपीता इसे और खराब कर सकता है। इसके अलावा, पपीते की बाहरी त्वचा में मौजूद लेटेक्स, पेट को अपसेट करने के साथ ही पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।

3. डायबिटीज़ के मरीजों के लिए हानिकारक

Image Source: Navyugsandesh

डायबिटिक रोगियों को अक्सर पपीता ना खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि पपीता ब्‍लड शुगर लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटिक रोगियों के लिए खतरनाक है।

4. हो सकती है एजर्ली

पपीते में मौजूद पपेन से एलर्जी हो सकती है। अधिक मात्रा में पपीता खाने से शरीर में सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं।

5. हो सकती है सांस की तकलीफ

अत्यधिक मात्रा में पपीता खाने से अस्थमा, कंजेशन और जोर जोर से सांस लेना जैसी विभिन्न सांस संबंधी बीमारियाँ हो सकती हैं।

यह भी पढ़े

तो देखा अपने पपीता जितना गुणकारी है उतना विकारी भी यानि जीतने पपीते के फायदे(Papita Ke Fayde) हैं उतने पपीते के नुकसान(Papita Ke Nuksan) भी। इसलिए जितना हो सके पपीते के अधिक मात्रा में सेवन से बचें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago