Image Source - Pixabay
Pet kam karne ke Upay: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह आर्कषक और फिट दिखे। लेकिन बदलते वक्त के साथ स्लिम होना न सिर्फ सुंदर दिखने के लिए जरुरी है बल्कि बीमारियों से बचे रहने के लिए भी स्लिम होना जरुरी है। आज की तनावपूर्ण जिंदगी में पेट पर चर्बी चढना आम बात है। पेट के बढने के कई कारण हैं जिनमें अनुवांशिक, हारमोनल और तनाव मुख्य कारण हैं। मोटापा हजारों बीमारियों की जड है और हमें यह समझना है कि फिट रहना ही सुखी जीवन का मूल मंत्र है। अगर आप भी पेट कम करने के उपाय(Pet Kam Karne ke Upay) ढूंढ रहे है तो किसी दवा को खाने से बचें। पेट कम करने के घरेलू उपाय(Pet kam karne ke gharelu upay) मौजूद हैं आपकी किचन में ही।
1. खूब पानी पिंए – रोज सुबह उठकर पानी पीने का नियम बना लें। आप एक गिलास गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिंए। ऐसा लगातार करने से वजन कम होगा। इसके अलावा आप इसमें नींबू भी मिला सकते हैं।
2. ग्रीन टी और सेब – नाश्ते के बाद और लंच से पहली ग्रीन टी और एप्पल लें। इसके अलावा दिन में लगभग तीन कप ग्रीन टी लें। इससे वेट लाॅस जल्दी होगा।
3. अच्छी नींद लें – सोना तनाव मुक्त और प्रसन्न रहने का सर्वश्रेष्ठ उपाए है। न केवल वेट मैनेज करने के लिए बल्कि स्वस्थ त्वचा के लिए भी ठीक से सोना आवश्यक है। आप करीब 7-8 घंटे की नींद हर रोज लें, और यह सबसे आसान पेट कम करने का उपाय(Pet kam karne ke upay) है।
4. वर्कआउट करें – अपनी दिनचर्या में एक घंटा व्यायाम के लिए रखें। सैर पर जांए, योग करें या फिर जिम में एक्सरसाइज। पेट घटाने में इन तीनों बातों का अपना अपना महत्व है।
5. नाश्ता जरुर लें – कभी भी खाली पेट ऑफिस न जांए। घर पर भी हैं तो नाश्ता समय पर करें। इससे भूख कंट्रोल में रहेगी और ओवरइटिंग भी नहीं होगी।
6. हरी सब्जियां और सलाद – अपने भोजन में हरी सब्जियां और सलाद को शामिल करें। खाने से कुछ समय पहले सलाद खाएं। हो सके तो हरी सब्जियों के सूप को भी कम से कम दिन में एक बार लें।
7. अजवाइन का इस्तेमाल – पेट कम करने के घरेलू उपाय(Pet kam karne ke gharelu upay) में अजावाइन का इस्तेमाल बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। रात को एक कप में अजावइन भीगोकर रख दें और सुबह उस पानी को छानकर पी लें।
8. दालचीनी का प्रयोग – एक चम्मच दालचीनी के पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिक्स करके पीएं। इसे सुबह नाश्ते से पहले और रात को सोने से पहले लें। चाहें तो शहद मिलांए।
यह भी पढ़े
9. करेले का जूस – पेट कम करने के लिए करेले का जूस हर रोज पींए। करेले का जूस हर रोज सुबह उठते ही खाली पेट पींए।
10. एप्पल विनेगर – खाने से आधा घंटा पहले दो चम्मच एप्पल विनेगर एक गिलास पानी में घोलकर पींए, इससे फायदा होगा।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…