हेल्थ

सत्तू के इन औषधीय लाभों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Sattu ke Fayde: सत्तू के कई सारे औषधिय लाभ होते हैं। यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ लाभ के लिए भी बेहद फायदे मंद होता है। मुख्यतौर पर सत्तू का इस्तेमाल बिहार और झारखंड के प्रसिद्ध भोजन लिट्टी के लिए किया जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में कई जगहों पर सत्तू पेय पदार्थ के तौर पर भी पिया जाता है। अगर आपने सत्तू नहीं पिया और आपको घर में सत्तू का पेय बनाने नहीं आ रहा है तो आप गर्मी के मौसम में कहीं भी सड़क के किनारे इसे बिकते हुए देख सकते हैं। सत्तू देसी चना से तैयार किया जाता है। वैसे तो चने की तासीर गर्म होती है। लेकिन इसे पानी में फुला देने या आग पर भुन देने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। सत्तू चने को बालू में भुन कर ही बनाया जाता है। यही कारण है कि सत्तू हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए कुछ और ऐसे ही सत्तू से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं जो ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे।

live hindustan

1. गर्मी के मौसम में सत्तू का प्रभाव हमारे शरीर को ठंडा रखता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से लू भी नहीं लगती और यह गर्मी के प्रभाव को कम करता है।

2. जो लोग डाइटिंग पर है और बार-बार भूख लगने की समस्या से परेशान हैं। तो ऐसे में वह सत्तू का प्रयोग कर सकते हैं। सत्तू खाने या फिर इसका शरबत बनाकर पीने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।

3. सत्तू में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है। सत्तू प्रोटीन के मुख्य स्रोतों में से एक है। यह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। जो लोग नियमित रूप से सत्तू का सेवन करते हैं उनका लीवर मजबूत हो जाता है साथ ही एसिडिटी की समस्या भी खत्म हो जाती है। क्योंकि सत्तू आसानी से पच भी जाता है, जिसके कारण कब्ज की समस्या नहीं होती है।

4. अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की परेशानी है तो उसे चने के साथ जौ मिला हुआ सत्तू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके सेवन से डायबिटीज के मरीज को काफी राहत मिलती है। इसका सेवन पानी में घोलकर शरबत के रूप में किया जा सकता है या फिर आटे की तरह गूंद कर भी इसे खाया जा सकता है।

5. सत्तू एक तरह के एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी काम करता है। जो लोग कमजोरी महसूस करते हैं, अगर वह सत्तू का सेवन करें, तो सत्तू उनके लिए एक ऊर्जा वर्धक का काम कर सकता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं।

6. उच्च रक्तचाप के लोगों के लिए सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को इसकी समस्या है। वह सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर अगर इसका नियमित रूप से सेवन करें। तो रक्तचाप भी सामान्य हो जाता है और यह स्वाद में भी बढ़िया होता है।

7. जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होकर आप छरहरी काया पा सकते हैं।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 weeks ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

2 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

6 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

7 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

7 months ago