हेल्थ

विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होती है स्ट्रॉबेरी, जानिए इसके औषधीय गुणों के बारे में

Strawberry Khane Ke Fayde: क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी खाया है ? लाल रंग का दिखने वाला यह छोटा सा फल दिखने में बेहद खूबसूरत और स्वाद में बहुत ही मीठा एवं रसीला होता है। हमारे देश में पहले यह फल बहुत ही मुश्किल से मिलता था लेकिन अब देश के सभी हिस्सों में इसकी खेती होने लगी है, जिसकी वजह से अब यह आसानी के साथ मिल जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है ठीक सेहत के लिहाज से उतनी ही कारगर साबित होती है। स्ट्रॉबेरी में विभिन्न प्रकार के विटामिन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रॉबेरी के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्ट्रॉबेरी के औषधीय गुण(Strawberry Khane Ke Fayde)

1. रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में मददगार

स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जानकारी को साझा करने वाली वेबसाइट (myupchar.com) मुताबिक, स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है। साथ ही इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में में भी सहायता मिलती है।

2. स्किन के लिए है फायदेमंद(Strawberry Benifits For Skin In Hindi)

नियमित स्ट्रॉबेरी के सेवन से त्वचा में निखार आता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एसिड चेहरे के दाग धब्बों को अंदर से निकालकर उसे अंदर से साफ़ करते हैं।

3. आँखों को बनाता है स्वस्थ्य

अगर आप मोतियाबिंद जैसी गंभीर बिमारी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी के सेवन से आप इसे दूर कर सकते हैं। इसके अलावा पाचन संबंधी बिमारियों में भी स्ट्रॉबेरी कारगर है और इसके नियमित सेवन से आपका लिवर और पेट हमेशा स्वास्थ्य रहेगा।

4. हड्डियों को बनाता है मजबूत(Strawberry Khane Ke Fayde)

स्ट्रॉबेरी के अंदर मौजूद विटामिन के, कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। बढ़ती उम्र के साथ इंसानों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं ऐसे में इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

डिस्क्लैमर:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago