हेल्थ

हानिकारक होता है ठंडा पानी पीना, लेकिन है फायदेमंद भी, जानिए कैसे

Thanda Pani Peene Ke Fayde: गर्मी का मौसम अब शुरू हो गया है, ऐसे में तेज धूप में घर से बाहर निकलना अब मुश्किल होने लगा है। फिर भी हर इंसान को किसी न किसी कारणवश घर से बाहर जाना ही पड़ता है। लेकिन ज़रा सोचिए धूप और लू भरे दिन के बाद जब वह घर लौटता है तो सबसे पहले क्या करता है? आपका भी जवाब होगा कि ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज की तरफ दौड़ता है। ठंडा पानी पीने से जैसे पूरे शरीर में एनर्जी आ जाती है और दिल को सुकून मिलता है।

लेकिन बड़े लोग अक्सर ठंडा पानी पीने के नुकसान(Thanda Pani Peene Ke Nuksan) बताते हैं और कहीं ना कहीं तक वे ठीक भी हैं। लेकिन पूरी तरह से यह बात ठीक नहीं है, क्योंकि ठंडे पानी के फायदे(Thande Pani Ke Fayde) भी काफी हैं। तो आइए आज जानते हैं ठंडे पानी के फायदे(Thande Pani Ke Fayde)और ठंडे पानी के नुकसान(Thande Pani Ke Nuksan)।

ठंडा पानी पीने के फायदे(Thanda Pani Peene Ke Fayde)

Image Source: Pixabay
  1. हर इंसान दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए, खासतौर से गर्मियों में। क्योंकि गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण बॉडी डी-हाइड्रेट हो जाती है और कमजोरी आने लगती है। ठंडा पानी शरीर के द्वारा जल्दी अब्जॉर्ब किया जाता है जिससे शरीर में पानी की कमी होने के आसार कम हो जाते हैं।
  2. ठंडा पानी पीने से शरीर को दोबारा से सामान्य तापमान में आने में समय और मेहनत लगती है, जिससे कुछ कैलोरी भी बर्न होती है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है।
  3. ठंडा पानी शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसी के साथ यह शुगर और फैट भी बर्न करता है।
  4. कसरत करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना निकलने लगता है। इस समय ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान फिर से सामान्य हो जाता है और डी-हाइड्रेशन नहीं होता।
  5. ठंडा पानी शरीर में खून के बहाव को सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है। कहते हैं कि ठंडा पानी पीने से पूरे शरीर में खून का बहाव अच्छी तरह से होता है और सभी महत्तवपूर्ण अंगों को सही मात्रा में खून मिलता है। इस कारण सभी अंग ठीक से काम करते हैं और आप भी सेहतमंद रहते हैं।
  6. ठंडा पानी पीने से व नहाने से मूड भी अच्छा रहता है। इसलिए जब भी आप उदास-हताश होते हैं, थके होते हैं या फिर गुस्से में होते हैं, तो ठंडा पानी पीने और नहाने की सलाह दी जाती है।
  7. ठंडा पानी मांसपेशियों के दर्द में भी राहत देता है। इसलिए अगर कभी मांसपेशियों या फिर टिश्शू में कोई जलन या दर्द हो तो ठंडा पानी पिएं और नहाएं।
  8. सर्दियों में अक्सर बालों में डैंड्रफ हो जाता है और त्वचा भी खुश्क हो जाती है, जिसका कारण गरम पानी से नहाना है। जबकि ठंडे पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ नहीं होता है, बालों की जड़ें मजबूत होती है और बालों में नमी बनी रहती है। साथ ही त्वचा में भी नमी बनी रहती है।

ठंडे पानी के नुकसान(Thande Pani Ke Nuksan)

Image Source: Pixabay
  1. ठंडा पानी कमजोर दांतों के लिए हानिकारक होता है। इससे दातों में झनझनाहट और टीस उठ सकती है। इसलिए कमजोर दांत वाले लोगों को ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
  2. सर्दियो में ठंडा पानी पीना काफी हानिकारक(Thande Pani Ke Nuksan) हो सकता है क्योंकि ठंडे पानी को एब्जॉर्ब करने के लिए दिल को एक्सट्रा मेहनत करनी पड़ती है, जिस वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
  3. ठंडा पानी पीने से कब्ज हो सकता है क्योंकि ठंडा पानी आंतों में मौजूद भोजन को ठीक से साफ नहीं कर पाता। ऐसे में अक्सर गुनगुना या सादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, खासकर सर्दियों में।
  4. साइनस के मरीजों के लिए ठंडा पानी बेहद नुकसानदायक होता है। खासतौर पर सर्दियों में ठंडा पानी पीने से बलगम और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और गले की श्वास नली पर भी जोर पड़ सकता है। इससे अस्थमा के ट्रिगर होने का खतरा बढ़ सकता है।
  5. ठंडा पानी पीने से खाना पचाने में दिक्कत, पेट में दर्द, जी मचलना और पेट से अजीब आवाज़े आने की समस्या भी हो सकती है।
  6. आपने ‘ब्रेन फ्रीज़’ बीमारी के बारे में तो जरूर सुना होगा। यह बीमारी ज्यादा मात्रा में बर्फ वाला पानी पीने या फिर आइसक्रीम खाने से होती है। इसमें ठंडा पानी, स्पाइन की सेंसेटिव नसों को ठंडा कर कर देता है, जिससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता हैं और सिर दर्द होने लगता है।

यह भी पढ़े

कुल मिलाकर गर्मियों में ठंडा पानी पीने के फायदे(Thanda Pani Peene Ke Fayde) भरपूर हैं और सर्दियों में ठंडा पानी पीने के नुकसान(Thanda Pani Peene Ke Nuksan) भी उतने ही हैं। इसलिए ठंडा पानी केवल गर्मियों में ही पिएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago