Tips For Pregnant Women: माँ बनना हर औरत की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। कहते हैं कि, एक स्त्री तभी पूरी होती है जब वो माँ बनती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सतर्कता और जानकारी दोनों को काफी अहम माना गया है। माँ बनने जा रही महिला को अपनी सेहत और प्रेग्नेंसी के दौरान अपनाएं जाने वाले सभी टिप्स के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। चूँकि आपके शरीर में एक और जान पल रही होती है, इसलिए इस दौरान खुद का दोहरा ख्याल रखा जरूरी माना जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको विशेष रूप से कुछ ऐसे प्रेग्नेंसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी जानकारी माँ बनने जा रही सभी स्त्री को होना आवश्यक माना जाता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में पानी की कमी होने से प्रेगनेंट महिलाओं के शरीर पर लाल चकते हो सकते हैं। बता दें कि, इस दौरान शरीर में पानी की कमी होने की वजह से यूरीन इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए खूब सारा पानी के साथ ही नारियल पानी, सूप और फ्रेश फ्रूट जूस आदि पीना ना भूलें। याद रखें आप जितनी स्वास्थ्य रहेंगी आपका बच्चा भी उतना ही स्वास्थ्य रहेगा। इसलिए खुद का ख्याल रखें और इस टिप्स को फॉलो करें।
इसका मतलब यह है कि, जहाँ तक हो सकें घर पर ही रहें, बार-बार बाहर निकलने और अनजान लोगों से मिलने से बचें। प्रेग्नेंसी में इस टिप्स को फॉलो करना इसलिए जरूरी माना जाता है ताकि प्रेग्नेंट महिला किसी प्रकार के फ्लू, सर्दी, जुखाम आदि की चपेट में ना आ जाए। ऐसा जच्चा और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। प्रेग्नेंसी में जितना हो सकें घर पर रहें और सुरक्षित रहें। प्रेग्नेंसी के दूसरे और तीसरे महीने में फ्लू आदि से बचने के लिए महिलाओं को टीका भी लगाएं जाते हैं।
बहुत सी महिलाओं का आज भी ऐसा मानना है कि, प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज या योगा नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि , यह केवल एक मनोग्रंथि है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि प्रेग्नेंट महिलाएं एक्सरसाइज आदि नहीं कर सकती हैं। माँ बनने जा रही महिलाओं के लिए नियमित रूप से कुछ विशेष प्रकार के योगासन और एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे वो खुद को काफी हद तक इस अवस्था में भी चुस्त और दुरुस्त बनाएं रख सकती हैं। तो यदि अब तक आप भी इस भ्रम में थे तो इसे आज ही दूर करें और अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए एक्सरसाइज को जरूर फॉलो करें।
यह भी पढ़े
प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे बड़ा चैलेंज रहता है अपनी सेहत के साथ ही अपनी त्वचा का भी ध्यान रखना। याद रखें इस समय की गई एक भूल आपको सारी जिंदगी केवल पछताने के अलावा और कुछ नहीं दे सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दौरान दिन में दो से चार बार अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्यों कि, इस दौरान स्किन में खिंचाव आने और ड्राई स्किन की समस्या होने से वो स्ट्रेच मार्क्स का कारण बन सकता है। मार्केट में प्रेग्नेंसी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले मॉइस्चराइज आजकल खूब मिल रहे हैं, आप चाहे तो उनका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही ऑलिव आयल का इस्तेमाल भी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि, प्रेग्नेंसी के दौरान एक प्रेग्नेंट महिला जो कुछ भी खाती पीती हैं उसका असर उनके बच्चे पर सीधे तौर से होता है। माँ के अंदर जाने वाला पोषक तत्व ही शिशु के लिए भी आहार का काम करता है। इसलिए इस दौरान एक संतुलित और हेल्दी डायट को मेंटेन रखना आवश्यक माना जाता है। प्रेग्नेंसी में जहाँ तक संभव हो घर का बना खाना ही खायें, जंक फ़ूड से लेकर ज्यादा नमक और चीनी खाने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही अपनी डायट में हरी सब्जियां और फलों को जरूर शामिल करें।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…