हेल्थ

तोरी की सब्ज़ी के होते हैं इतने सारे फायदे, शुगर लेवल से लेकर आंखों तक को देता है फायदा

Tori Khane Ke Fayde: हमारे देश भारत के लगभग सभी राज्यों में तोरई की सब्ज़ी पाई जाती है। ये एक ऐसी सब्ज़ी है जो बहुत आसानी से उपलब्ध होती है और इसे अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। बंगाली में इसे “झींगे”, तेलुगु में “बीरकाया” और तमिल में “पीरकंगई” जैसे नामों से जाना जाता है। यह एक हरी सब्जी है जिसका स्वाद स्वाभाविक रूप से फीका होता है। इसका इस्तेमाल पकौड़े, सांभर, दाल, चटनी और रायता जैसे कई नियमित व्यंजन तैयार करने के लिए किया जाता है। किसी भी चीज़ को खाने से पहले उसके फायदे और नुकसान ज़रूर जान लेने चाहिए। इसी उद्देश्य से आज हम आपको तोरई के फायदे बताने जा रहे हैं।

तोरी खाने के ये होते हैं ज़बरदस्त फायदे(Tori Khane Ke Fayde)

वैसे तो कई लोगों को तोरी का स्वाद पसंद नहीं होता है लेकिन फिर भी इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह आहारीय फाइबर, पानी की मात्रा, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 जैसे आवश्यक चीजों से भरपूर होता है।

  1. तुरई की पत्तियां किसी तरह के सूजन के ऊपर लगाने पर सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी होती हैं। आंतरिक सूजन को कम करने और खांसी को कम करने के लिए भी तोरी का इस्तेमाल किया जाता है।
  2. तुरई में कम कैलोरी होने और एंटीऑक्सीडेंट गुण रहने की वजह से इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए एक बोहोत अच्छा ओपशन माना जाता हैं। यही नहीं ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
  3. तोरी की सब्ज़ी खाने से हमारे आंखों को भी फायदा पहुँचता है। तुरई के अंदर विटामिन ए की भरमार होती है। विटामिन ए को आँख के डॉक्टर बहुत अच्छा मानते हैं। विटामिन ए अच्छी मात्रा में लेने से आंशिक अंधापन जैसे गंभीर बिमारियाँ भी दूर होती है। सिर्फ यही नहीं तोरी से आखों की रौशनी भी सुधरती है।
  4. तुरई में बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है। इसके अलावा, इसमें नेचुरल आहार फाइबर सेलूलोज़ भी अच्छे अमाउंट में पाया जाता है। यही कारण है कि तोरी खाने से आपको कब्ज से भी छुटकारा मिल जाता है। आपका बोवल मूवमेंट भी तोरी सही कर सकता है।
  5. अगर किसी व्यक्ति का वज़न बहुत ज़्यादा है और वो अपने वज़न को कंट्रोल में लाना चाहता है तो उसे तोरी की सब्ज़ी का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। तोरी एक ऐसी हरी सब्ज़ी है जिसमें आहारीय फाइबर भरपूर रूप से होता है। इसीलिए इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक पेट भरा लगेगा और भूख नहीं लगेगी। इसमें कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है जो इसे वजन घटाने के लिए एक सही ओपशन बनाता है।

तोरी के जूस से भी होता है फायदा(Tori Ka Juice Peene Ke Fayde)

जिन लोगों को तोरी की सब्ज़ी खाना अच्छा नहीं लगता है वो इसके जूस को पीकर भी वही फायदे उठा सकते हैं जो खाने से मिलती है। जूस बनाने से कभी कभी ज़्यादा फायदा भी हो जाता है।

  1. तोरी का जूस पीने का मतलब होगा कि आप उसे तेल और मसाले डालकर नहीं पका रहे हैं इसीलिए ये और भी अच्छा साबित होगा।
  2. जैसे कि हम सभी जानते हैं कि पकाने से सब्ज़ियों से मिलने वाले फायदे बहुत कम हो जाते हैं। आप पकाने के बजाय जूस बनाकर पियेंगे तो इसके सभी पोषक तत्व आपको मिलेंगे।
  3. आज के समय में लोगों के पास समय की ही सबसे ज़्यादा कमी है। सब्ज़ी बनाना उन लोगों के लिए झंझट का काम हो सकता है जिनके पास समय नहीं होता है। इसीलिए आप समय बचाने के लिए तोरी का जूस पी सकते हैं।
Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

4 hours ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

4 hours ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago