हेल्थ

क्या आप भी करते है, दोपहर के खाने के बाद ये गलतियां?

अच्छी सेहत के लिए जानना जरूरी नहीं है कि कब क्या खाना है और कैसे खाना है। बल्कि आपको उन गलतियों को भी जानना चाहिए, जो आप अक्सर दोपहर या रात के खाने के बाद करते है। इसके परिणाम आपको खराब सेहत के रूप में भुगतने पड़ते हैं।

आप चाहे कितना पौष्टिक आहार खाएं। लेकिन वह जब तक शरीर को नहीं लगे तो इसका कोई फायदा नहीं होता। इसलिए पौष्टिक खाना खाने के साथ इसके तुरंत बाद होने वाली गलतियों से भी बचना चाहिए। अगर आप चाहते है कि आपकी सेहत ठीक रहे, तो आपको कुछ बुरी आदतों को छोड़ना पड़ेगा।

दोपहर या रात का खाना खाने के बाद के इन गलतियों को करने से बचना चाहिए

  • अगर आपको खाना खाने के बाद एकदम पानी पिने की आदत है। तो ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। खाना खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आपको पानी पीना ही है, तो गुनगुना पानी पिएं।
  • बहुत से लोगो को खाना खाने के बाद चाय या कॉफ़ी पीना पसंद होता है। तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे है। चाय या कॉफ़ी पिने से शरीर का पाचन खराब हो जाता है।
  • दोपहर के खाने के बाद अगर आप तुरंत काम करने लग जाते है या तेजी से चलते फिरते है। तो ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करना चाहिए और उसके बाद धीरे धीरे एक्ट‍िव होना चाहिए।
  • खाना खाने के बाद कुछ समय तक फल, जूस नहीं पीना चाहिए।
  • खाने के तुरंत बाद नहाने नहीं जाना चाहिए। तुरंत नहाने के बाद शरीर में खून का प्रवाह बढ़ जाता है।इस वजह से पाचन प्रक्रिया कमजोर हो जाती है।
  • खाना खाने के बाद कभी भी लेटना नहीं चाहिए और न ही धूम्रपान नहीं करना चाहिए।
Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav
Tags: healthtips

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago