After Abortion Food: किसी भी महिला के लिए गर्भपात की स्थिति बहुत ही पीड़ा देने वाली होती है। इसमें ना केवल महिलाओं को भावनात्मक मदद की आवश्यकता पड़ती है, बल्कि मिसकैरेज होने के बाद शरीर को पोषण की भी बहुत जरूरत होती है। मिसकैरेज के कारण ब्लीडिंग होने लगती है और चक्कर भी आते हैं। ऐसे में शरीर में कमजोरी आना स्वाभाविक है। इस परिस्थिति में महिलाओं के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। यदि कभी आपका भी मिसकैरेज हुआ है तो आपको यह जान लेना चाहिए कि अपनी डाइट में कौन-कौन सी चीजें शामिल करना आपके लिए जरूरी है और ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनसे आपको परहेज करना चाहिए।
मिसकैरेज के बाद रक्त अधिक निकलने लगता है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि वे आयरन युक्त आहार प्रचुर मात्रा में लें। जिस तरह से ब्लीडिंग होती है, उसके कारण शरीर में एनीमिया की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसे में न केवल थकान महसूस होने लगती है, बल्कि कमजोरी का भी एहसास होने लगता है। इसलिए महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस, ब्राउन राइस, सोयाबीन, किसमिस, कद्दू के बीज और डार्क चॉकलेट आदि शामिल जरूर कर लेना चाहिए, क्योंकि इनमें आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।
कैल्शियम के भी मात्रा गर्भावस्था के दौरान शरीर में बहुत ही तेजी से गिरने लगती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि महिलाएं कैल्शियम से युक्त चीजों को अपने आहार में हर हाल में शामिल कर लें। डेयरी उत्पाद, सूखे मेवे, गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्जियां और सीफूड में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इन्हें अपने आहार का हिस्सा महिलाओं को जरूर बना लेना चाहिए। सोया में भी कैल्शियम बहुत होता है। इसका भी सेवन अवश्य करना चाहिए।
महिलाओं के मिसकैरेज के बाद डिप्रेशन में जाने का खतरा लगातार बना रहता है। जाहिर सी बात है कि सपने टूट जाएं तो ये दर्द देते ही हैं। ऐसे में मिसकैरेज के बाद जो डिप्रेशन पैदा होता है, उससे बचने के लिए फील गुड कराने वाले आहार लेना महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है। इन्हें खाने से डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद मिलती है। मैग्नीशियम से युक्त चीजें यदि खाई जाएं तो यह डिप्रेशन से बचाने का काम करती हैं। नट्स, बींस और प्लेन चॉकलेट में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इन्हें महिलाओं को जरूर खाना चाहिए।
यह भी पढ़े प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद सहायक हो सकते हैं ये प्रेग्नेंसी टिप्स, जरूर जान लें
शरीर को ऊर्जा तो कार्बोहाइड्रेट जरूर प्रदान करता है और शुगर की मात्रा को भी नियंत्रण में रखता है, मगर रिफाइंड अनाज या फिर लो फाइबर स्टार्च शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इसके कारण शुगर का स्तर शरीर में तेजी से बढ़ता-घटता है। ऐसे में गर्भपात के बाद लो फाइबर स्टार्च वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आप हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली मीठी चीजों का सेवन करती हैं तो इसके कारण ब्लड शुगर लेवल में अधिक उतार-चढ़ाव होने लगता है। ऐसे में कैंडीज और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूर रहना ही बेहतर होगा।
मिसकैरेज के बाद जो सूजन होता है, उससे दर्द पैदा होता है। डेयरी उत्पादों व मांस में जो वसा होता है, सूजन पैदा करने का यह काम करता है। ऐसे में फैटी मीट व डेयरी उत्पादों के सेवन से मिसकैरेज के बाद बचना चाहिए। साथ ही मक्खन, चीज, कच्चा दूध व बीफ का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
जंक फूड खाने का आपका मन हो सकता है, लेकिन थोड़ा बदलाव करके आपको इसका सेवन कहना चाहिए। इससे आपको केवल कैलोरी मिलती है, जबकि इस वक्त आपके शरीर को पोषण से भरे आहार की आवश्यकता होती है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…