हेल्थ

गर्भपात के बाद क्या खाएं और क्या ना खाएं भारतीय महिलाएं?

After Abortion Food: किसी भी महिला के लिए गर्भपात की स्थिति बहुत ही पीड़ा देने वाली होती है। इसमें ना केवल महिलाओं को भावनात्मक मदद की आवश्यकता पड़ती है, बल्कि मिसकैरेज होने के बाद शरीर को पोषण की भी बहुत जरूरत होती है। मिसकैरेज के कारण ब्लीडिंग होने लगती है और चक्कर भी आते हैं। ऐसे में शरीर में कमजोरी आना स्वाभाविक है। इस परिस्थिति में महिलाओं के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। यदि कभी आपका भी मिसकैरेज हुआ है तो आपको यह जान लेना चाहिए कि अपनी डाइट में कौन-कौन सी चीजें शामिल करना आपके लिए जरूरी है और ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनसे आपको परहेज करना चाहिए।

After Abortion Food – आयरन वाले आहार

PharmEasy

मिसकैरेज के बाद रक्त अधिक निकलने लगता है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि वे आयरन युक्त आहार प्रचुर मात्रा में लें। जिस तरह से ब्लीडिंग होती है, उसके कारण शरीर में एनीमिया की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसे में न केवल थकान महसूस होने लगती है, बल्कि कमजोरी का भी एहसास होने लगता है। इसलिए महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस, ब्राउन राइस, सोयाबीन, किसमिस, कद्दू के बीज और डार्क चॉकलेट आदि शामिल जरूर कर लेना चाहिए, क्योंकि इनमें आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

कैल्शियम वाले आहार

Healthunbox

कैल्शियम के भी मात्रा गर्भावस्था के दौरान शरीर में बहुत ही तेजी से गिरने लगती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि महिलाएं कैल्शियम से युक्त चीजों को अपने आहार में हर हाल में शामिल कर लें। डेयरी उत्पाद, सूखे मेवे, गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्जियां और सीफूड में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इन्हें अपने आहार का हिस्सा महिलाओं को जरूर बना लेना चाहिए। सोया में भी कैल्शियम बहुत होता है। इसका भी सेवन अवश्य करना चाहिए।

चीजें जो अच्छा फील कराएं – After Abortion Food

Cancer.org

महिलाओं के मिसकैरेज के बाद डिप्रेशन में जाने का खतरा लगातार बना रहता है। जाहिर सी बात है कि सपने टूट जाएं तो ये दर्द देते ही हैं। ऐसे में मिसकैरेज के बाद जो डिप्रेशन पैदा होता है, उससे बचने के लिए फील गुड कराने वाले आहार लेना महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है। इन्हें खाने से डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद मिलती है। मैग्नीशियम से युक्त चीजें यदि खाई जाएं तो यह डिप्रेशन से बचाने का काम करती हैं। नट्स, बींस और प्लेन चॉकलेट में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इन्हें महिलाओं को जरूर खाना चाहिए।

यह भी पढ़े प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद सहायक हो सकते हैं ये प्रेग्नेंसी टिप्स, जरूर जान लें

ये चीजें न खाएं मिसकैरेज के बाद

MyNetDairy

शरीर को ऊर्जा तो कार्बोहाइड्रेट जरूर प्रदान करता है और शुगर की मात्रा को भी नियंत्रण में रखता है, मगर रिफाइंड अनाज या फिर लो फाइबर स्टार्च शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इसके कारण शुगर का स्तर शरीर में तेजी से बढ़ता-घटता है। ऐसे में गर्भपात के बाद लो फाइबर स्टार्च वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मीठी चीजों से बचें

Medical News Today

यदि आप हाई ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स वाली मीठी चीजों का सेवन करती हैं तो इसके कारण ब्‍लड शुगर लेवल में अधिक उतार-चढ़ाव होने लगता है। ऐसे में कैंडीज और कार्बोनेटेड ड्रिंक्‍स से दूर रहना ही बेहतर होगा।

दूर रहें वसायुक्त दूध और मीट से

INC

मिसकैरेज के बाद जो सूजन होता है, उससे दर्द पैदा होता है। डेयरी उत्‍पादों व मांस में जो वसा होता है, सूजन पैदा करने का यह काम करता है। ऐसे में फैटी मीट व डेयरी उत्‍पादों के सेवन से मिसकैरेज के बाद बचना चाहिए। साथ ही मक्‍खन, चीज, कच्‍चा दूध व बीफ का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

जंक फूड को करें तौबा

Mensxp

जंक फूड खाने का आपका मन हो सकता है, लेकिन थोड़ा बदलाव करके आपको इसका सेवन कहना चाहिए। इससे आपको केवल कैलोरी मिलती है, जबकि इस वक्त आपके शरीर को पोषण से भरे आहार की आवश्यकता होती है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

1 day ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

4 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

4 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago