लाइफस्टाइल

घर पर ही आप पा सकती हैं कर्ल हेयर, अपनाने होंगे बस ये 5 टिप्स

Hair Curl Without Heat In Hindi: यदि आप बेहतरीन लुक पाना चाहती हैं तो निश्चित तौर पर बाल इसमें बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप किसी शादी, किसी पार्टी या किसी विशेष कार्यक्रम में जा रही हैं तो कर्ल हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके बाल नेचुरल तरीके से ही कर्ल होते हैं, मगर अधिकतर महिलाओं को इसके लिए कई तरीके अपनाने पड़ते हैं। कई स्टर्लिंग टूल्स का इस्तेमाल वे करती हैं, लेकिन इनसे बालों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप घर पर ही कर्ल हेयर स्टाइल पा सकती हैं।

1. ब्रेडिंग (Braids)

Riley Alexandra

अपने बालों को यदि आप कर्ल(Hair Curl Without Heat In Hindi) करना चाह रही हैं तो ब्रेडिंग को इसके लिए सबसे उत्तम तरीका माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लेना है और कंघी से इन्हें सुलझा लेना है। इसके बाद बालों को अलग-अलग हिस्सों में आपको बांट लेना है। फिर पतली-पतली ब्रेड यानी कि चोटियां आपको बनानी हैं। बालों में इस दौरान आपको हल्की नमी बनाए रखनी पड़ेगी। रात भर ऐसे आपको इसे छोड़ देना है और अगली सुबह धीरे-धीरे चोटियों को खोल लेना है। इससे आपको कर्ल हेयर मिल जाएंगे।

2. बनाएं बालों में जूड़ा (Hair Bun)

Wikihow

आपको इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लेना है। फिर कंघी से इन्हें सुलझाना है। अब बालों में आपको एक बन यानी कि जूड़ा बना लेना है। कर्ल हेयर यदि आप चाह रही हैं तो फिर आपको दो बन्स बनाने होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि ये किसी भी तरीके से कुछ घंटे तक नहीं खुलने चाहिए। बॉबी पिन्स या हेयर टाई का प्रयोग आप इसके लिए कर सकती हैं। अपने बालों को कुछ घंटे बाद आपको खोल देना है। इसके बाद आपको कर्ल हेयर मिल जाएंगे।

3. ट्विस्ट एंड रोल(Twist And Roll)

Image Source – Youtube@womenbeauty1

बालों को इसके लिए सबसे पहले आपको गीला करके कंघी से सुलझा लेना है और फिर सामने की ओर से बालों के कुछ हिस्से को आपको एक दिशा में घुमा देना है। फिर ट्विस्टेड स्ट्रैंड को एक टाइट बन में आपको रोल कर लेना है। बॉबी पिंस और हेयर टाई का प्रयोग इसमें होना चाहिए। ऐसा ही आपको दूसरे बालों के साथ भी करना है। रात भर इन्हें छोड़ देना है।

4. पुरानी टी-शर्ट से(T Shirt)

Image Source – Youtube@Katies Kreations

पुरानी टी-शर्ट को काटकर कुछ स्ट्रिप्स बनाकर आपको धोए और कंघी से सुलझाए बालों में इन स्ट्रिप्स को लगाना है। बालों के कुछ हिस्से के आसपास एक ही दिशा में स्ट्रिप्स को घुमाना है। पिन की मदद से इन्हें बांध देना है। दूसरे बालों के साथ भी ऐसा करके रात भर छोड़ना है।

यह भी पढ़े

5. सॉक्स का इस्तेमाल(Socks)

Image Source – Twitter@@disisd

स्प्रे का प्रयोग बालों में करके कई हिस्सों में इसे बांध देना है। एक सॉक आपको लेना है और बंधे हुए बालों में ब्रेड करना शुरू कर देना है। सॉक्स से बांध देने के बाद रात भर बालों को ऐसे ही छोड़ देना है। अगले दिन सुबह में सॉक्स को बालों से अलग कर लेना है। इससे आपको कर्ल हेयर(Hair Curl Without Heat In Hindi) स्टाइल मिल जाएगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

11 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago