लाइफस्टाइल

कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं सिल्क की साड़ियों को रखते हुए ये गलतियां (How to Take Care of Silk Sarees)

सर्दी का मौसम जाने लगा है तो सिल्क की साड़ियों को समेट कर अब रखा जाने लगा है, क्योंकि गर्मी के दिनों में सिल्क की साड़ी को पहनना थोड़ा कठिन होता है। सिल्क की साड़ियां काफी महंगी आती हैं। ऐसे में यह जरूरी होता है कि साड़ियों का रख-रखाव भी ठीक तरीके से किया जाए। सिल्क की साड़ियों में जो रेशम का प्रयोग किया जाता है, उनकी गुणवत्ता लाजवाब होती है। कई महिलाएं इन्हें अच्छी तरह से सहेज कर रखती हैं, ताकि इन्हें आने वाली पीढ़ियों को भी दिया जा सके। वैसे बहुत बार कई महिलाएं इन्हें आलमारी में ठूंस कर या फिर बिना धुले भी रख देती हैं। ऐसे में सिल्क की ये साड़ियां जल्द खराब हो जाती हैं। इसलिए यदि आप चाहती हैं कि आपकी सिल्क की साड़ियां लंबे समय तक एकदम नई दिखें, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

बदलते रहें इनकी तहों को

navbharat times

तहें बदलते रहने से सिल्क की साड़ियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना आसान होता है। यदि आप तहें बदलते रहेंगी तो इससे दो तरह के लाभ मिलेंगे। एक तो आप समय-समय पर यह देख पाएंगी कि कहीं सिल्क की आपकी साड़ी में कीड़े तो नहीं लग रहे हैं और दूसरा ये कि किसी और कपड़े के साथ साड़ी का कोई हिस्सा चिपक तो नहीं रहा है। इसकी वजह से इसका रंग जा सकता है। बेहतर होगा कि आप जब इन साड़ियों को संजो कर रख रही हैं तो उन्हें या तो सूती या फिर मलमल के कपड़े में लपेट दें।

हैंगर पर लटकाने से बचें

यदि आप हैंगर पर सिल्क की साड़ियों को लटका देंगी तो इन पर हैंगर के निशान पड़ जाते हैं। इससे एक और नुकसान यह भी है कि जहां आप इन्हें लटकाएंगे वहां एक तह बन जाती है। उस जगह साड़ी के मजबूत बनने की वजह से इसके कटने का डर पैदा हो जाता है। ऐसे में बेहतर यही होता है कि साड़ियों को आप किसी बक्से में या फिर किसी ट्रंक में सुरक्षित रख दें। इसके बाद जब भी आप साड़ी पहनने के लिए निकालेंगी तो ये एकदम नई नजर आएंगी।

दिखाते रहें धूप

navbharat times

सर्दी खत्म होने पर आपने देखा होगा कि घर की महिलाएं कपड़ों को रखने से पहले धूप दिखाना शुरू कर देती हैं। ऐसा वे इसलिए करती हैं कि ताकि कपड़ों में यदि किसी तरह के कीड़े लगे हों तो वे दूर हो जाएं और कपड़ों को नुकसान न पहुंचे। ठीक उसी तरह से सिल्क की साड़ियों को भी धूप दिखाना जरूरी है। इससे उसमें कीड़े लगने की आशंका दूर हो जाती है। जिस दिन आपको इन्हें रखना हैं, उसके एक दिन पहले आप इन्हें धूप जरूर दिखा दें। इससे सिल्क साड़ियों की चमक भी बरकरार रहेगी।

उड़ा दें परफ्यूम की खुशबू

साड़ी को रखते वक्त यह भी देख लें कि आपने जो परफ्यूम साड़ी पहनते वक्त लगाई थी, कहीं उसकी खुशबू अब भी तो इसमें नहीं है। यदि ऐसा है तो हवा लगाकर उसकी खुशबू को दूर जरूर कर दें। ऐसा नहीं करने से साड़ी पर कालापन दिखने लगता है। इससे साड़ी खराब हो सकती है। साड़ी में कलफ भी न लगा रहे, इसका आप ध्यान रखें। ड्राई क्लीन करने वाले को भी बता देना चाहिए कि ज्यादा कलफ का इस्तेमाल वह न करे।

पानी लगाकर न करें प्रेस

viverainternational

जब आप सिल्क की साड़ी को प्रेस कर रही हैं तो ध्यान रखें कि इन्हें बहुत हल्का ही प्रेस करना है। पानी का इस्तेमाल इन्हें प्रेस करते वक्त न करें, क्योंकि इसकी वजह से इन पर धब्बे दिखने लग सकते हैं। यदि दाग-धब्बे प्रेस करने के दौरान सिल्क की साड़ी पर पड़ गये हैं तो बेहतर होगा कि आप नरम कपड़े से पोंछ कर उन्हें साफ जरूर कर दें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago