Image Source - AmarUjala
Jamun Ke Fayde: आमतौर पर फल सभी को पसंद आते हैं और चूंकि फल भी तरह-तरह के होते हैं तो ऐसे में लोगों की पसंद भी अलग-अलग होती है। बता दें कि जामुन भी एक तरह का फल होता है जिसे अमूमन सभी लोग बहुत ही ज्यादा चाव से खाते हैं और शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे जामुन खाना पसंद न हो। बारिश के मौसम की शुरूआत होते ही बाजार में जामुन की बिक्री शुरू हो जाती है। रस से भरे जामुन को खाना सभी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जामुन खाने से ढेर सारे फायदे भी होते हैं। नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं जामुन खाने के फायदों(Jamun Khane Ke Fayde) के बारे में जो शायद ही आप जानते होंगे।
आयुर्वेद चिकित्सा में तरह-तरह के रोग, विकारों को ख़त्म करने के लिए जामुन के पत्ते, छाल, फलों का सेवन किया जाता है। मधुमेह रोग में जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर सेवन किया जाता है। पाचन संबधित विकार और यकृत, जिगर के रोगों के लिए जामुन बहुत गुणकारी औषधी है। ऐसे ही बहुत सारे उपचार हैं जो जामुन की मदद से किये जाते हैं।
Jamun Ke Patte Ke Fayde: बता दें कि यदि आप जामुन के पत्तों को पानी में उबालकर और छानकर उस जल से कुल्ला करते हैं तो मसूढ़ों की सूजन कम होती है और और रक्त निकलने की विकृति नष्ट होती है। जामुन के सूखे पतों का पेस्ट बनाकर मंजन की तरह दांतों पर मलने से दांत मजबूत होते हैं।
स्वाद में तो जामुन स्वादिष्ट ही होता है इसके अलावा मधुमेह रोगियों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद(Jamun Khane Ke Fayde) होता है। यह इंसुलिन को नियंत्रित रखने का काम करता है। जामुन की गुठलियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इसे गुनगुने पानी के साथ खाली पेट 1 चम्मच लें। इससे शुगर लेवल ठीक रहेगा।
जानकरी के लिए बता दें कि जामुन त्वचा का रंग निखारने में भी बहुत लाभदायक माना जाता है। जिन लोगों को सफेद दाग है उनके लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद(Jamun Ke Fayde) होता है। जामुन का पेस्ट बना कर उसे अपने सफेद दागों पर लगाएं। इससे आपके दाग हल्के पड़ने लगेंगे और थोड़े समय बाद हट जाएंगे
अगर आपको बार-बार उल्टियां आ रही हों तो जामुन का शर्बत बनाकर, जिसमें मिश्री डाली गई हो, पीने से लाभ होता है। इसके अलावा पीलिया की बीमारी में भी जामुन का सेवन(Jamun Khane Ke Fayde) बहुत लाभकारी होता है। पीलिया होने पर इसके ताजा फलों के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से राहत मिलती है।
Jamun ke Fayde: एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए काले नमक में भुना जीरा मिलाकर पीस लें और इसका जामुन के साथ सेवन करें। कुछ ही समय में आपको असर दिखने लगेगा।
यह भी पढ़े
बताना चाहेंगे कि जामुन की छाल और बीज का पावडर पेट में गैस की समस्याओं को दूर करने में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यह डायरिया, अपच और पेचिश के इलाज में भी बहुत प्रभावी रूप से काम करता है। इसलिए लोग पेट की इन समस्याओं से निजात पाने के लिए जामुन का उपयोग करते हैं।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आर्टिकल जामुन खाने के फायदे(Jamun Ke Fayde) पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…