Khajoor Khane ke Fayde: दिखने में छोटे और खाने में बेहद स्वादिष्ट खजूर जिसे अंग्रेजी में Dates कहते हैं, आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सर्दियों में खासतौर से खजूर खाना लोग पसंद करते हैं। तासीर में गर्म होने की वजह से खजूर को विशेष रूप से सर्दियों का फल ही माना जाता है। इसके साथ ही साथ खजूर से आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं। अरब देशों में सबसे ज्यादा उत्पादित होने वाला ये फल भारत में भी काफी ज्यादा मात्रा प्रयोग में लाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको खजूर खाने से होने वाले स्वस्थ्य लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
खजूर को स्वास्थ्य के लिए क्यों लाभदायक माना जाता है
खजूर में मौजूद गुणों (Khajoor ke Fayde)की वजह से इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मुख्य रूप से कॉपर, मैग्निसियम, पोटासियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी 6 और प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा पाया जाता है। ये सभी महत्वपूर्ण तत्व सेहत के लिए बहुत से मायनों में लाभकारी माने जाते हैं। इसके साथ ही साथ खजूर में काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाने का काम करता है।
खजूर से होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभ (Khajoor ke Fayde)
पाचन तंत्र ठीक करें (Khajoor for Digestion)

खजूर में फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इसे पेट की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में विशेष रूप से लाभदायी माना जाता है। अपनी डायट में खजूर को शामिल कर आप शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों में कब्ज की समस्या होती है उनके लिए खजूर को किसी रामबाण से कम नहीं माना गया है।
- लौंग आपके शरीर के लिए किस तरह से लाभकारी है, जानें इसके फायदे
- इन 5 तरीकों से करें गुलाब का उपयोग, चेहरे में आएगा गुलाबी निखार
- बहुत ही गुणकारी होता है पालक, जानिए इसे खाने के अद्भुत फायदे
दिल की करें रक्षा (Khajoor for Heart)

खजूर को दिल की रक्षा के लिए भी काफी प्रभावशाली माना गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट विशेष रूप से आपके दिल की सुरक्षा के लिए खासतौर से लाभकारी माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में ब्लड के प्रवाह को बढ़ाकर खून के थक्के नहीं जमने देते। रोजाना 6 से 7 खजूर का सेवन करने से आप खुद को हार्ट संबंधित बीमारियों से काफी हद तक बचा सकते हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभकारी
एक शोध के अनुसार खजूर को मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। एक रिसर्च के अनुसार खजूर में फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, शुगर को बिना बढ़ाए शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। प्रेग्नेंसी के दौड़ान अक्सर महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो आमतौर पर जेस्टेशनल डायबिटीज का कारण भी बन जाता है। इससे बचाव के लिए खजूर को नेचुरल स्वीटनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे प्रेगनेंट महिला को आवश्यक कैलोरी की भी भरपाई हो जाती है।
इम्मून सिस्टम को मजबूत बनाए (Khajoor for Pregnant)

डेट्स या खजूर को अपनी डायट में शामिल करने से आपका इम्म्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टेरियल गुण भी पाए जाते हैं जो आपको विशेष रूप से सर्दी जुखाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। इसमें विशेष रूप से मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर की मांसपेशियों को ऊर्जा प्रदान करते हैं और इम्मून सिस्टम को मजबूत बनने का काम करते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
खजूर में काफी ज्यादा मात्रा में कैल्सियम और मैग्निसियम पाया जाता है। इसे आपके हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना एक मुट्ठी खजूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और आप हड्डियों में होने वाली बीमारियों से भी खुद को काफी हद तक बचा सकते हैं।
ब्रेन के लिए लाभकारी (Khajoor for Brain)

खजूर को आपकी मस्तिष्क की सेहत के लिए भी काफी असरदार माना जाता है। खजूर खाने से तनाव और डिप्रेशन से तो निजात मिलता ही है इसके साथ ही ये आपको ब्रेन डैमेज से बचाने का भी काम करता है। वैज्ञानिक शोधों के अनुसार रोजाना खजूर खाने से आपकी यादाश्त मजबूत होती है और आप अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं।
इससे होने वाले फायदों के बारे में तो आप जाना ही चुके हैं अब इसे खाने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी आपको बता देते हैं। खजूर को आप दूध के साथ मिक्स करके उसका शेक बनाकर पी सकते हैं। खजूर की चटनी बनाकर भी लोग खाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही साथ आप इसका उपयोग चीनी की जगह पर चीजों में मिठास लाने के लिए कर सकते हैं।