लाइफस्टाइल

सफाई करने के इन आसान तरीकों से इस दीवाली चमक उठेगी आपकी रसोई

Kitchen Cleaning Hacks For Diwali In Hindi: दिवाली बस आ ही चुकी है। ऐसे में हर कोई पूरे जोर शोर के साथ अपने घर की सफाई में जुटा हुआ है। दिवाली में घर के कोने-कोने की अच्छी तरह सफाई की जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल काम किचन की सफाई करना होता है। किचन एक ऐसी जगह है जहाँ लगभग पूरे दिन ही काम होता रहता है। ऐसे में यहां गंदगी भी बहुत आसानी से और बहुत जिद्दी वाली जमती है। ऐसे में सफाई करने में मुश्किल तो आएगी ही। लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे बहुत कम समय में आप अपने किचन को चमका सकते हैं।

कूड़ेदान और किचन सिंक से दूर करें बदबू

किचन का सारा वेस्ट किचन के कूड़ेदान में ही जाता है। इसकी सही तरीके से साफ सफाई न करने से यहां से काफी बदबू आने लगती है। किचन सिंक का हाल भी कुछ ऐसा ही होता है। लेमन आइस क्यूब इन जगहों को साफ करने और खुशबूदार बनाने का एक अच्छा तरीका है। आइस क्यूब ट्रे में नींबू का एक टुकड़ा, सेंधा नमक और पानी डालें। जम जाने के बाद इस क्यूब्स को किचन के सिंक और नाली में डाल दें। बर्फ और सेंधा नमक ब्लेड पर जमी गंदगी को साफ करता है जबकि नींबू सिंक की महक को ताजा रखने में मदद करता है।

सिंक की सफाई

अक्सर सिंक के डिस्पोजल गार्ड में खाने की गंदगी फंस जाती है। अपने टूथ ब्रश को एक एंटी-ग्रीज़ घोल में भिगोए और फ्लैप को अंदर और बाहर से स्क्रब करें। टूथब्रश को गार्ड के चारों ओर घुमाएं। इससे इसके बीच में फंसी सारी गंदगी आसानी से बाहर आ जाएगी।

रातों रात चमकेगा ओवन

ओवन को अगर थोड़ा समय देकर साफ किया जाए तो ये अच्छे से साफ हो सकता है। एक स्प्रे बोतल में 1/3 कप पानी, 1/3 कप सफेद सिरका और 1/2 कप बेकिंग सोडा का घोल बना लें। जब ओवन ठंडा हो तो पूरे ओवन में इस घोल को स्प्रे कर दें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह उठकर ओवन को साबुन के पानी से साफ कर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे न केवल ओवन चमक जाएगा बल्कि इसमें से अच्छी खुशबू भी आएगी।

ऐसे साफ करें ओवन रैक

थोड़े से डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर आप अपने ओवन रैक को बिना स्क्रब किए चमका सकते हैं। एक टब में वॉशिंग पाउडर डालकर घोल बना लें और इसमें ओवन के रैक को डुबो दें। चार घंटे के बाद निकालकर इसे साफ पानी से धो लें।

जिद्दी दाग को दूर करने का आसान तरीका

बार बार तेल मसाले वाले हाथों से छूने के कारण किचन कैबिनेट पर दाग-धब्बे और चिकनाई जम जाती है। इन जिद्दी निशानों को हटाने के लिए आप एक नेचुरल क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक बोतल में 1 ढक्कन नींबू का तेल और 1 ढक्कन सफेद सिरका लें। अब इस क्लीनर को एक कपड़े पर लगाकर इससे किचन की अलमारियां, दरवाजे और बेसबोर्ड साफ करें। किचन की झटपट सफाई के लिए आप वैक्यूम ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जमी हुई भाप और गंदगी को ऐसे करें साफ

किचन में सबसे ज्यादा गंदगी चिमनी और उन जगहों पर होती है जहां पर खाना पकाने के दौरान भाप और तेल के छींटे पड़ते रहते हैं। ये खासतौर पर जाकर चिमनी के रेंजहुड से चिपक जाती है। इसकी सतह पर जमी जिद्दी गंदगी को आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करें। बस एक कपड़े या पेपर टॉवल में इसकी कुछ बूंदें डालें और सतह को नीचे से पोंछें, जमी हुई मैल बाहर निकल जाएगी।

चिमनी के फिल्टर को ऐसे करें साफ

चिमनी के फिल्टर को साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें 1/2 कप बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद, फिल्टर को बर्तन में पूरी तरह डुबो दें। अगर पूरा फिल्टर एक साथ पानी में नहीं डूब पाता है तो इसे एक तरफ से साफ के बाद, पलट दें और दूसरी तरफ थोड़ी देर भीगे रहने दे। इससे फिल्टर आसानी से साफ हो जाएगा।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago