लाइफस्टाइल

इन 10 गिफ्ट्स को पाकर लड़कियां हो सकती हैं खुश, जानिए लड़की के लिए Gift Idea

Ladki Ke Liye Best Gift : दुनिया का सबसे कठिन काम लड़कियों को खुश करना होता है। वे आपसे एक बार में आपके किसी काम से खुश हो जाएं ये तो बहुत सौभाग्य की बात हो जाती है। नाराज हो गई लड़कियों को गिफ्ट के साथ मनाने पर आप उन्हें आसानी से और ज्यादा समय खर्च किए बिना मना सकते हैं। लड़कियों को गिफ्ट्स बहुत पसंद होते हैं खासकर अगर वो आपकी गर्लफ्रेंड है तो जरूरी है कि जब आप उनसे मिलने जाएं तो कुछ ना कुछ लेकर ही जाएं। फिर कोई त्यौहार हो या फिर वेलेंटाइन डे हो आपको उनसे मिलने के लिए गिफ्ट को साथ रखना ही पड़ता है। मगर सबसे बड़ी कंफ्यूजन ये होती है कि ladki ke liye gift idea लाएं कहां से?

क्या है लड़कियों के लिए Gift Idea?(Ladki Ko Kya Gift Dena Chahiye)

महिलाओं को तोहफे जल्दी पसंद नहीं आते हैं तभी तो लड़कों के पसीने छूट जाते हैं जब उनका जन्मदिन या वेलेंटाइन डे आता है। गिफ्ट में दी जाने वाली चीज किफायती होने के साथ टिकाऊ भी हो तो ज्यादा अच्छा होता है। हम जल्दबाजी में दुकानों और मार्केट्स में जाते तो हैं लेकिन वहां जब कुछ समझ नहीं आता है तो कोई भी चीज उठा लाते हैं। उन तोहफों को लड़कियां रख भी लेती हैं लेकिन जो चीजें उन्हें पसंद आती है उसकी खुशी उनके चेहरे पर ही नजर आ जाती है।

1. लेदर वाला बैग (Leather Shoulder Bags)

Image Source: Amazon

महिलाओं को अपने कैरी बैग से बेहद प्यार होता है, वे इसे अपने सीने से लगाकर रखती हैं। अब अगर उन्हें तोहफे के तौर पर लेदर का बैग खरीद कर दे दें तो बस आपको उन्हें खुश करने का अच्छा मिल जाएगा। लेदर के बैग का रंग जितना डिसेंट होगा आपकी पार्टनर आपसे उतनी ही खुश होंगी और जब वे उसे लेकर कहीं जाएंगी तो आपको भी अच्छा लगेगा।

2. इयरिंग्स (Earrings) – (Ladki Ke Liye Best Gift)

Image Source: Woops

महिलाओं को इयरिंग्स बहुत ज्यादा पसंद होती है और फिर अगर आपके पास बजट आम इयरिंग्स का हो तो भी उन्हें बहुत पसंद आता है। इयरिंग्स में आपको कई तरह की वैराइटी मार्केट में मिल सकती है और इन्हें आप कम दाम में खरीद सकते हैं।

3. ब्रेसलेट (Bracelet) -Ladki Ko Kya Gift Dena Chahiye

Image Source: Corrinesshihtzu

ब्रेसलेट के रूप में आपको एक अच्छा सा तोहफा भी मिल सकता है। बस ब्रेसलेट जितना साधारण होता है आपकी गर्लफ्रेंड का मन उतना ही अच्छा होता जाएगा। बस आपको ब्रेसलेट अच्छा सा लेना होगा जिसे आप किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर ले सकते हैं। ब्रेसलेट की अलग-अलग वैराइटीज होती हैं जिसमें आम ब्रेसलेट से लेकर हीरे के ब्रेसलेट भी पाये जाते हैं।

4. अंगूठी (Ring)

Image Source : Indiamart

लड़कियों को रिंग से भी खास लगाव होता है और आपको उन्हें एक खूबसूरत सी अंगूठी देना चाहिए। अंगूठी का बजट अगर हीरे या सोने का नहीं है तो प्लैटिनम आपको आपके बजट में बहुत प्यारी-प्यारी अंगूठियां देता है तो आप इसपर अपना खर्च करके अपनी बैटर हाफ को खुश कर सकते हैं।

5. सुनहरा गुलाब (Golden Rose)

Image Source: Flipkart

सुनहरा गुलाब उसको कहते हैं जिसमें आप सोने की या हीरे की अंगूठी डालकर उन्हें दे सकते हैं। ये उनकी खुशी को अलग ही लेवल पर ले जा सकती है। आपको एक खूबसूरत सा गुलाब लेना है जिसमें एक रिंग रखकर आप उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे में लड़कियां कभी ना नहीं कहती हैं।

6. इयरिंग्स की अलग वैराइटी (Golden Butterfly Earrings)

Image Source: Favordeal

महिलाओं को सोने और चांदी से अलग ही लगाव होता है। उन्हें सोने की बाली या टॉप्स देकर उनकी खुशी को उनके चेहरे पर आसानी से देख सकते हैं। आपको इसमें अपनी जेब ढीली करनी होगी लेकिन सही दाम में आपको सही चीज तनिष्क, रिलायंस ज्वैलरी या फिर कुछ ब्रांडेड ज्वैरीज होल्डर ही दे सकते हैं।

7. सुगंधित इत्र (Perfumes)

Image Source: Wazzupphilippines

वुमन डियो या वुमन परफ्यूम्स महिलाओं को काफी पसंद आता है। वे इन्हें लगाकर आपको रिझाने का काम कर सकती हैं। आपको इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक आकर्षक और सुगंधित परफ्यूम देना चाहिए। मार्केट में अलग-अलग कंपनियों के इत्र आपको मिल जाएंगे लेकिन याद रहे कि इत्र या डियो आपको सिर्फ ब्रांडेड ही लेना चाहिए क्योकि इससे होने वाली एलर्जी उन्हें परेशान कर सकती है।

8. चॉकलेट्स (Chocolates)

Image Source: Getyourguide

लड़कियों को चॉकलेट्स से भी खास लगाव होता है और उनसे हर मुलाकात पर चॉकलेट सरप्राइजली दें। उन्हें चॉकलेट वाला वुकेज दें और फिर उनके लिए चॉकलेट से बनी कई चीजें भी तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। अक्सर लड़कियों को डेरी मिल्क, किटकेट और 5 स्टार चॉकलेट्स ज्यादा पसंद आती हैं।

9. मेकअप किट (Make Up Kit)

Image Source: Nudebynature

लड़कियों को मेकअप करने का बहुत शौक होता है लेकिन बहुत कम लड़कियां ही होती हैं जो अपने लिए मेकअप का सभी सामाान खरीद पाएं। ऐसे में अगर आप उन्हें मेकअप का सारा किट दे दें वो भी एक्सपेंसिव तो बस वो आपसे यूहीं खुश हो जाएंगी। मेकअप किट को आप किसी फेमस ऑनलाइन शॉपिंग जैसे अमेजॉन, नाइका या फिर मिंत्रा से खरीद सकते हैं।

10. सरप्राइज शॉपिंग (Surprise Shopping) – Ladki Ko Kya Gift Dena Chahiye

आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को बिना बताए शॉपिंग पर ले जाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। लड़कियों को सरप्राइज बहुत पसंद होता है और अगर उन्हें सरप्राइज करने को मिल जाए तो बस इससे बढ़कर उन्हें कोई खुशी मिल ही नहीं सकती है। उन्हें उनके जन्मदिन, करवाचौथ, वैलेंटाइन या फिर किसी खास मौकों पर सरप्राइजली शॉपिंग कराने ले जाइए।

11. टेडी बियर (Teddy bear)

Image Source: Amazon

अमूमन लड़कियों को अपनी हाइट के बराबर वाला टेडी बियर पसंद आता है। वैसे कोई भी टैडी उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए काफी होता है। सॉफ्ट ट्वॉय को देखकर लड़कियों में अलग सी ही खुशी होती है, और इसका लगाव उनके मन में बचपन से ही होती है।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago