लाइफस्टाइल

नसों में ब्लॉकेज की समस्या बढ़ा रही है परेशानी, तो इन तीन उपायों को आज़मा कर पाएँ तुरंत राहत

Naso Ke Blockage Kholne Ke Upay: इस भागती दौड़ती ज़िंदगी में हर कोई अपने काम में इस कद्र मशरूफ़ है कि आराम करने के लिए किसी के पास वक्त ही नहीं है। इस खराब दिनचर्या और आराम की कमी के कारण लोगों में तनाव बढ़ने लगा है, जिस वजह से उन्हे कई तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। यह बीमारी किसी भी प्रकार की हो सकती है, जैसे – आंखों की समस्या, सिरदर्द, बदन दर्द, शरीर में एंठन, आदि।

इन्ही में से एक समस्या नस ब्लॉकेज की भी है, जिसके अपने तो कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन यह कई अन्य बीमारियों को जन्म देती है, जैसे – दिल की बीमारियाँ, शरीर में सूजन, आदि। अगर आप भी नसों में ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए घर पर ही कुछ उपाय कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए आज जानते हैं नसों की ब्लॉकेज दूर करने के कुछ खास उपाय(Naso Ke Blockage Kholne Ke Upay)।

नसों की ब्लॉकेज दूर करने के उपाय(Naso Ke Blockage Kholne Ke Upay)

  • एक्सरसाइज और योगा है बेहद फायदेमंद 

आजकल के जमाने में एक्सरसाइज और योगा करना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। इससे ना सिर्फ आप रोगमुक्त रहते हैं बल्कि इससे लगभग हर बीमारी में आराम पाया जा सकता है। योगा और एक्सरसाइज शरीर में नई ताजगी और स्फूर्ति भरने का भी काम करते हैं, क्योंकि इससे शरीर के अंग खुलते हैं और उनमें खून का प्रभाव सही तरीके से बना रहता है।

योगा के कई आसन आपकी नसों में ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं, जैसे भुजंगासन, जिससे थकावट और मोटापा दूर होने के साथ ही शरीर में खून का प्रभाव भी सुचारु रूप से चलता रहता है। इसके अलावा शलभासन भी काफी फायदेमंद है, इसे करने से शरीर के कई हिस्से, जैसे कि कंधें, पेट, कमर का निचला हिस्सा, पैर, और छाती की नसें खुल जाती हैं और ब्लॉकेज की समस्या में आराम मिलता है। 

  • बादाम से भी मिलता है फायदा

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि बादाम खाने से याद्दाश्त बढ़ती है, लेकिन आपको शायद ही ये मालूम हो कि इसके और भी बहुत से फायदे होते हैं। गर्म तासीर का होने के कारण, बादाम को यदि सही तरीके और नियंत्रित मात्रा में खाया जाए तो यह आपको कई बीमारियों, जैसे – पेट दर्द, कब्ज, नसों में ब्लॉकेज, आदि से निजात भी दिलाता है।

नसों की ब्लॉकेज को दूर करने के लिए रोज सुबह खाली पेट 5-10 भीगे हुए बादाम खाएं। इसी के साथ अखरोट की 4 गिरी और किशमिश भी खा सकते हैं।

  • लहसुन के साथ पिएं दूध

नसों में ब्लॉकेज की समस्या होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बेइंतहा दर्द होता है और आप समझ भी नहीं पाते कि इस दर्द की वजह क्या है। लिहाज़ा परेशानी बढ़ती चली जाती है। इसलिए बंद नसों को खोलने के लिए लहसुन की कली के साथ दूध पीना रामबाण इलाज हो सकता है। आपको लहसुन और दूध का ये कॉम्बिनेशन भले ही सुनने में कितना भी अजीब लगे, लेकिन यकीन मानिए इस इलाज से आपकी परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी।

यह भी पड़े

नोट: हम उम्मीद करते हैं कि यहाँ दिए गए नसों की ब्लॉकेज दूर करने के उपाय(Naso Ke Blockage Kholne Ke Upay) आपको पसंद आए होंगे और इनसे आपको मदद भी जरूर मिलेगी। अपने सुझाव हमें जरूर भेजें।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 day ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago