Pregnancy Tips: महिलाओं का वजन प्रेगनेंसी के बाद बढ़ जाता है। यह एक बहुत ही आम बात है। बच्चे को जन्म देने के बाद नया लाइफस्टाइल शुरू करना महिलाओं के लिए आसान नहीं होता है। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के बाद अपने वजन पर महिलाओं को काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। किचन में ही आपके वजन घटाने का राज छिपा हुआ है। किचन में मौजूद यदि सही मसाले का आपने इस्तेमाल कर लिया तो आप अपने मोटापे पर आसानी से नियंत्रण पा सकती हैं।
प्रेगनेंसी के बाद यदि आपका वजन घटने का नाम नहीं ले रहा है तो आपको अजवाइन को पानी में उबाल लेना चाहिए। आपको इस पानी को छानकर सुबह-सुबह खाली पेट पीना है। एक बोतल में आपको इस पानी को जमा कर लेना है। दिनभर थोड़ा-थोड़ा इस पानी को आपको पीना है। आप चाहें तो अजवाइन को आटे में गूंद कर इसकी रोटियां भी बना कर खा सकती हैं। इससे प्रेगनेंसी के बाद जो आपका वजन बढ़ा है, वह कंट्रोल में आ जाएगा। अजवाइन के सेवन से यूट्रस भी साफ हो जाता है।
मेथी के दाने को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको एक चम्मच मेथी के दाने लेने हैं। इन्हें रात में आपको भिगो देना है। सुबह उठने के बाद इसका पानी आपको पीना है। मेथी के दाने को आप उबालकर सुबह के नाश्ते या फिर लंच के बाद इसका पानी पी सकती हैं। ध्यान रखें कि मेथी के दाने का जो पानी आप पी रही हैं, वह गुनगुना हो। प्रेगनेंसी के बाद जो जॉइंट्स पेन होते हैं, उन्हें भी दूर करने का काम मेथी का पानी करता है। इसलिए प्रेगनेंसी के बाद आपको मेथी के दाने के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।
प्रेगनेंसी के बाद जो महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, उसे घटाने में सौंफ की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इसके लिए आपको सौंफ को उबाल लेना है। इसके उबलने के बाद जो पानी बचता है, उसे आपको पीना है। पेट में यदि आपके गैस की समस्या ज्यादा रहती है तो आपको सौंफ को चबाकर खाना है। इससे आपको राहत मिल जाएगी।
यह भी पढ़े:
प्रेगनेंसी के बाद जो वजन आपका बढ़ जाता है, इसे घटाने में हल्दी बड़ी भूमिका निभा सकता है। आपको अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इसलिए कि आपकी बॉडी से टॉक्सिन निकालने में हल्दी बड़ी भूमिका निभाता है। इसके अलावा आपके वजन को भी घटाने में इसका बड़ा योगदान रहता है। किसी भी तरीके से आप हल्दी का सेवन कर सकती हैं। आप हल्दी वाला दूध पी सकती हैं। सुबह उठकर आप हल्दी वाला पानी भी पी सकती हैं।
प्रेगनेंसी के बाद यदि आपका भी वजन बढ़ गया है और इसे लेकर आप काफी चिंतित रहती हैं तो आपको चिंता करने की बजाय यहां बताई गई चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे प्रेगनेंसी के बाद आपका बढ़ा हुआ वजन बहुत जल्द आपके नियंत्रण में आ जाएगा।
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…
Vayu Kon Dosha Kya Hota Hai: पौराणिक मान्यताओं व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना…
Parsi Death Ceremony in Hindi: दुनिया तेजी से बदल रही है और इसी क्रम में…