लाइफस्टाइल

घर में विंड चाइम (Wind Chimes) की आवाज बदल सकती है आपकी किस्मत

Wind Chimes Benefits in Hindi: फेंगशुई की समझ और जानकारी रखने वाले विंड चाइम (Wind Chimes) के बारे में अच्छी समझ रखते हैं। भारत का प्राचीन वास्तुशास्त्र सदियों से अपनी पहचान बनाए है लेकिन फेंगशुई एक चीनी साइंस है और ये भारत में भी अपनी पकड़ स्थापित कर चुका है। जिस तरह वास्तुशास्त्र में आइना बहुत अहम माना गया है उसी तरह फेंगशुई में विंड चाइम बहुत जरूरी माना जाता है। घर में सकारात्मकता का माहौल बनाने के लिए ही लोग फेंगशुई का इस्तेमाल करते हैं और विंड चाइम इसका ही हिस्सा है। इसे घर पर लगाने और इसकी आवाज सुनकर आप अपनी किस्मत तक बदल सकते हैं।

विंड चाइम क्या है? What is Wind Chimes?

विंड चाइम एक पॉपुलर फेंगशुई यंत्र है जो देखने में काफी खूबसूरत होता है। इससे जीवन में काफी असर पड़ता है लेकिन विंड चाइम लगाने के हम आपको यहां कुछ सही परिणाम बताएंगे जो विंड चाइम लगाते समय जरूरी है। इसे उपयोग में लाने के कई तरीके होते हैं और विंड चाइम के द्वारा हम अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर अपने घर में पॉजिटिव माहौल बनता है। इसके लिए हमें विंड चाइम में लगी हुई आवाज को जरूर सुनना चाहिए।

blueeyedstarfighte

विंड चाइम के फायदे | Wind Chimes Benifits

विंड चाइम की मधुर ध्वनि से घर का वातावरण में खुशनुमा माहौल हो जाता है। इसे घर में लगाने से समृद्धि और सौभाग्य का उदय हो जाता है और इसकी सात्विकता का प्रभाव पूर्ण रूप से आपके जीवन पर पड़े इसके लिए इसे सही जगह पर ही लगाना चाहिए।

  1. दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्टोर, वॉशरूम और रसोई है। ऐसे स्थान पर शुभ प्रभाव के लिए मेटल की विंड चाइम लगाना चाहिए।
  2. घर के आर्थिक हालात को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर में 6, 7, 8 और 9 रॉड या घंटियों वाला विंड चाइम लगाना अच्छा होता है।
  3. पांच रॉड वाले विंड चाइम को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो ये बुरी शक्तियों को समाप्त करके सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति को बढ़ावा देती है।
  4. विंड चाइम्स सामान्य तौर पर लकड़ी, लोहे और अलग-अलग धातु के बनते हैं लेकिन आपके लिए कौन सी धातु से बना विंड चाइम सही रहेगा। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपको इसे कहां टांगना है या इसे किस दिशा में टांगना है।
  5. विंड चाइम खरीदने से पहले बहुत सी बातें रखनी चाहिए। इसकी आवाज बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय होनी चाहिए। विंड चाइम में कितनी रॉड हैं ये भी इसके प्रभावी साबित करने में मददगार होता है।
  6. घर में शांति स्थापित करने और किसी भी कलह से बचने के लिए आपको 2 या 3 वाली विंड चाइम घर में लगाना चाहिए।
  7. घर के प्रवेश द्वार में धातु से बने विंड चाइम टांगने से घर जीवंत और भरापूरा रहता है। मिट्टी से बनी विंड चाइम, जिसमें 2 या 9 रॉड लगी होती है। इससे संबंधों को मधुर बनाए रखने की क्षमता होती है, इसे घर के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में टांगना चाहिए।
  8. अगर बच्चों के सौभाग्य को बढ़ाने के लिए विंड चाइम का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको 6 या 7 रॉड वाली धातु से बनी विंड चाइम लगाइए।
  9. विंड चाइम के प्रयोग और इसके प्रभाव चमत्कारिक हैं। इसकी आवाज की मधुरता घर के भीतर और वातावरण की निगेटिव ऊर्जा दूर करके उसे शुद्ध करती है।
  10. 9 रॉड वाली विंड चाइम उस कमरे के लिए जरूरी है, इसके दरवाजे उत्तर दिशा की ओर खुलने के कारण से सूरज की रोशनी कमरे में नहीं पहुंच पाती है।
Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

6 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

7 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago