पॉजिटिव स्टोरी

15 साल के लड़के ने आखिर ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर बन गया हीरो?

Mukesh Bishnoi Jodhpur: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का चिंकारा केस तो आपको याद होगा ही। वही चिंकारा केस, जिसमें कि वर्ष 2016 में राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से उन्हें बरी किया गया था। इसके बाद उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी। अब कुछ लोगों ने एक चिंकारा को मार दिया है। जी हां, इन लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया। एक 15 साल के लड़के ने शिकारियों को पकड़ने के लिए अपने दोस्तों के साथ बड़ी हिम्मत से कोशिश की, मगर वह सफल नहीं हो सका। सोशल मीडिया में इस लड़के की सराहना होने लगी है। लोगों ने उसे असली हीरो बताना शुरू कर दिया है।

कौन है ये लड़का?

ERDS फाउंडेशन के नाम से पश्चिमी राजस्थान में एक एनजीओ काम कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस एनजीओ की ओर से कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी एनजीओ की ओर से बीते 11 मई को एक ट्वीट किया गया था, जिसमें 15 वर्ष के मुकेश विश्नोई के बारे में जानकारी दी गई थी। साथ में उसकी एक तस्वीर भी पोस्ट की गई थी। चिंकारा के शिकारियों को पकड़ने के लिए मुकेश की ओर से जो वन अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई है, उसकी एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की गई है।

कहानी क्या है?

Image Source: Indiatimes

कहानी दरअसल यह है कि जोधपुर के बालेसर गांव में मुकेश विश्नोई रहता है। अपने दो दोस्तों के साथ बीते 10 मई की रात करीब 8:30 बजे गांव के एक स्कूल के पास जब वह खड़ा था, तभी गोली चलने की जोरदार आवाज सुनकर दोस्तों के साथ उसने आवाज का पीछा किया। वहां पहुंचने पर चार आदमियों को खड़ा देखा और एक के हाथ में खून से लथपथ चिंकारा को भी देखा। राइफल 303 इन आदमियों के पास उन्होंने देखी। शिकारियों ने भागने की कोशिश की तो मुकेश ने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।इसी दौरान एक राइफल मुकेश के हाथ लग गई। हालांकि, शिकारी वहां से भाग निकलने में सफल हो गए।

यह भी पढ़े:

लिखित में दी शिकायत

मुकेश बिश्नोई की ओर से इस घटना के संबंध में जानकारी बालेसर पुलिस थाने में दे दी गई है। लिखित शिकायत मुकेश ने क्षेत्रीय वन अधिकारी को भी दी है। इस शिकायत में उसने बताया है कि दो शिकारियों की पहचान उसने कर ली है। इनमें से एक का नाम हेमराज है तो दूसरे का नाम है कानाराम। बाकी जो दो शिकारी हैं, उन्हें मुकेश और उसके दोस्त नहीं पहचान पाए हैं। मुकेश की ओर से अधिकारियों से अपील की गई है कि इन शिकारियों को वे जल्द-से-जल्द पकड़ लें।

मुरीद हो गया है सोशल मीडिया

IFS अधिकारी प्रवीण कस्वा की ओर से भी मुकेश की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया गया है। सोशल मीडिया में हर कोई इस लड़के की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में लगभग सभी लोग मुकेश विश्नोई को असली हीरो बुला रहे हैं। कई लोगों की ओर से तो मुकेश को वन विभाग में नौकरी देने की भी मांग कर दी गई है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

4 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

4 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

4 days ago