पॉजिटिव स्टोरी

अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ प्रेरणादायक बातें – Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। वाजपेयी जंयती के अवसर पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वो 1996 में पहली बार 16 मई से 1 जून तक प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 19 मार्च 1998 से 26 अप्रैल 1999 तक और फिर 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। वाजपेयी जी 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।

india today

वाजपेयी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे है, और इसी कारण पूरी जिंदगी शादी न करने का संकल्प लिया था। अटल बिहारी वाजपेयी की कहीं हुई बातें दुनिया भर के लोगो को प्रेरणा देती हैं। आज हम आपको वाजपेयी जी कहीं हुई कुछ बातो के बारे में बता रहे है जिनको आप अपना कर अपनी ज़िंदगी को बेहतर बना सकते है।

अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ प्रेरणादायक बातें।

  • अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है, तो भारत बिल्कुल भारत नहीं है।
  • छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
  • देश एक मंदिर है, हम पुजारी है, राष्ट्रदेव की पूजा में हमे खुद को समर्पित कर देना चाहिए।
  • होने, ना होने का क्रम, इसी तरह चलता रहेगा. हम हैं, हम रहेंगे, ये भ्रम भी सदा पलता रहेगा।
  • क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मै कर्तव्य पथ पर जो भी मिला यह भी सही वो भी सही वरदान नहीं मांगूगा हो कुछ पर हार नहीं मांगूगा।
  • जीत और हार जीवन का एक हिस्सा है, जिसे समानता के साथ देखा जाना चाहिए।
  • मैं हमेशा से ही वादे लेकर नहीं आया, इरादे लेकर आया हूं।
  • लोकतंत्र एक ऐसी जगह है जहां दो मूर्ख मिलकर एक ताकतवक इंसान को हरा देते हैं।
  • आप मित्र बदल सकते हैं पर पड़ोसी नहीं।
  • गरीबी बहुआयामी है यह हमारी कमाई के अलावा, स्वास्थ्य राजनीतिक भागीदारी, और हमारी संस्कृति और सामाजिक संगठन की उन्नति पर भी असर डालती है।
  • क्यों मैं क्षण-क्षण में जियुं? कण-कण में बिखरे सौंदर्य को पियूं।
  • मेरे पास ना दादा की दौलत है और ना बाप की. मेरे पास मेरी मां का आशीर्वाद है।
Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago