Avalanche in nepal viral video In Hindi: पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और हिमस्खलन होना सामान्य सी बात है। अक्सर इसके कारण जान माल का काफी नुकसान भी होता है। बर्फ से ढके पहाड़ पर भीषण हिमस्खलन का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नेपाल के मस्टैंग जिले का है।
30 मिनट तक बर्फ के टूटने की इस घटना में जनदर्शन अमरसिंह हाईस्कूल चपेट में आ गया। इस दौरान स्कूल में क्लास चल रहे थे. इस हादसे में सात छात्रों सहित 11 लोग घायल हो गए। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। घायलों में ज्यादातर इसी स्कूल के छात्र हैं।
अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन तुकुचे पर्वत से हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आते हैं। वीडियो शूट करने वाला आदमी कुछ देर तो ये सारा दृश्य शूट करता है फिर खुद भी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगता है। लिगों ने इसे काफी डरावना बताया।
यह भी पड़े
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…