पॉजिटिव स्टोरी

बाबा का ढाबा के मालिक ने मांग ली माफी, हाथ जोड़कर कही यह बात

 Baba Ka Dhaba Owner Apologises To YouTuber: पिछले साल ‘बाबा का ढाबा’ की कहानी सामने आई थी, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। दक्षिणी दिल्ली के इस ढाबे के बारे में एक फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने सोशल मीडिया में बताया था कि किस तरीके से कोरोना महामारी की वजह से ढाबे के मालिक को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ढाबे के बुजुर्ग मालिक को बड़े पैमाने पर मदद मिली थी, लेकिन गौरव वासन का यह मानवीय अभियान विवादों में घिर गया था, जब इस बुजुर्ग दंपत्ति ने उन पर लोगों द्वारा दान किए गए पैसे को ठगने का आरोप लगा दिया था।

ढाबा के मालिक ने मांगी माफी(Baba Ka Dhaba Owner Apologises To YouTuber)

अब बाबा का ढाबा कहानी का अंत सकारात्मक तरीके से हो गया है। वह इसलिए कि ढाबे के मालिक कांता प्रसाद ने माफी मांग ली है। गौरव वासन(Gaurav Wasan) ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है कि वह सब कुछ ठीक है, जिसका अंत अच्छा होता है। एक और फूड ब्लॉगर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कांता प्रसाद माफी मांगते नजर आ रहे हैं। हाथ जोड़कर वे कह रहे हैं कि गौरव वासन चोर नहीं थे। हमने उन्हें कभी भी चोर नहीं कहा था।

गौरव वासन(Gaurav Wasan) ने भी ट्वीट करके यह लिखा है कि जो व्यक्ति माफ करता है, वह गलती करने वाले से भी बड़ा होता है। मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है।

लौट आये पुराने ढाबे में

गौरतलब है कि पिछले साल गौरव वासन(Gaurav Wasan) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की वजह से बुजुर्ग दंपत्ति को लोगों से ढेर सारे पैसे दान में मिल गए थे। इसके बाद मालवीय नगर में उन्होंने अपना रेस्तरां भी शुरू किया था, लेकिन उनके मुताबिक उन्हें इसमें मुनाफा नहीं हुआ। इस वजह से वे अपने पुराने ढाबे पर ही लौट आए हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago