पॉजिटिव स्टोरी

बिना पैरों के स्टंट करती है ये लड़की, अपने अनोखे कारनामे से दुनिया में कमाया है नाम

Daisy May Demetre Story: जिंदगी में हमेशा उतार चढ़ाव चलते रहते हैं। जिनका सामना हमको डटकर करना होता है। जिंदगी में हर चीज आपको आसानी से मिल जाए ऐसा जरूरी नहीं होता है। सफलता को पाने के लिए आपको असफलता के फलसफे से होकर गुजरना ही पड़ता है। यदि आपको मन में अपने सपनों को पूरा करने की चाहत हो तो आप अपने सपनों को जरूर पूरा कर लेते हैं। उसके लिए आपके सामने आने वाली सारी चुनौतियां दम तोड़ देती हैं और आप अपने सपनों को पूरा कर अपना एक नया मुकाम बना लेते हो।

बिना पैरों के करती हैं स्टंट

birminghammail

आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की की कहानी के बारे में बताएंगे जो फैशन की दुनिया में इन दिनों अपना नाम कमा रही है। इस लड़की की खास बात यह है कि वह 9 साल की है और उसके घुटने के नीचे दोनों पैर नहीं है। वो चलने फिरने के लिए नकली पैरों का सहारा लेती है। इसके साथ ही वह सिर्फ चलने फिरने नहीं बल्कि स्टंट भी करती है और जिम में वर्कआउट भी करती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन है वो लड़की।

इंफेक्शन की वजह से काट दिए गए पैर

goodnewsnetwork

हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम है डेजीमे दिमेत्रे। डेजीमे के दोनों पैर नकली हैं। जब डेजीमे 18 महीने की थी तभी उनके घुटने के नीचे के दोनों पैरों में इंफेक्शन हो गया था। यह इंफेक्शन पूरे शरीर में ना फैल जाए इसके लिए उनके घुटने के नीचे के दोनों पैरों को काट कर अलग कर दिया गया था।

दुनिया की जानी-मानी मॉडल

hindustantimes

लोग इस तरह के हालातों में हिम्मत हार जाते हैं, लेकिन डेजीमे के पिता ने उनकी इस कमी को उसकी कमी नहीं बल्कि उसकी ताकत बनाया। उन्होंने डेजीमे को इस तरह से तैयार किया कि आज वो पूरी दुनिया में नाम कमा रही हैं। डेजीमे पहली ऐसी मॉडल बनी हैं जो डबल एम्प्यूटी होने के बावजूद भी उन्होंने पेरिस फैशन वीक में वॉक किया है। देखिए डेजीमे का ये वीडियो-

सिर्फ रैंप पर वॉक ही नहीं बल्कि वो जिम में भी वर्कआउट के दौरान काफी स्टंट करती हैं। देखिए उनका ये वीडियो-

swns

वीडियो में देखकर आपको इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा होगा कि उनके दोनों पैर नहीं हैं। उनकी चाल में आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। इतना ही नहीं वो जिम में जिस तरह से स्टंट करती हैं वो भी काबिले तारीफ है। इसके लिए डेजीमे ने काफी मेहनत की है। पहले उन्होंने चलना सिखा फिर दौड़ना और अब जम्प मारना भी सीख लिया है। अब वो जिम में जाकर सारे वर्कआउट भी आराम से कर लेती हैं।

सिर्फ स्टंट ही नहीं वो ट्रेडमिल पर भी दौड़ती हैं। उनको देखकर कई लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। वो कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी कमी के चलते लोग अपने सपनों को पूरा ना करने का और असहाय महसूस करने लगते हैं। लेकिन डेजीमे ने मुश्किल हालातों में भी खुद को साबित कर के दिखाया है।

बता दें कि डेजीमे पिछले 11 महीनो से मॉडलिंग कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में उनका एक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी काफी अच्छी खासी फैन फौलोइंग है। वो खुद भी अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। डेजीमे को अपनी काबिलियत के लिए प्राइड ऑफ बर्मिंघम अवॉर्डस के दौरान Child Of Courage से सम्मानित भी किया जा चूका हैं। डेजीमे कई सारे विकलांग बच्चों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago