पॉजिटिव स्टोरी

पिता बनना चाहते थे आईएएस अफसर बेटी ने पूरा किया सपना, जानें साक्षी गर्ग की कहानी

Daughter Become IAS: एक मां-पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात कुछ और नहीं होती है जब उनको उनके बच्चों के नाम से पहचाना जाए। उनका सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। वहीं जब मां-बाप का सपना बच्चे पूरा करते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। जहां पहले समय में लोग ऐसा सोचते थे कि सिर्फ बेटे ही अपने पिता का सपना पूरा करते हैं, लेकिन अब बेटियां भी अपने पिता का सपना सच कर दिखाती हैं। हमने आपको ऐसी बहुत सी कहानियां बताई हैं जिनमें मां बाप का सिर गर्व से बेटियों ने ऊपर किया है।

आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की की कहानी बताएंगे जिसने अपने पिता का वो सपना पूरा किया जिसको वो पूरा नहीं कर पाए थे। जो सपना उन्होंने खुद के लिए देखा था वो उनकी बेटी ने सच कर दिखाया।

facebook

आज की कहानी है उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट गंज में रहने वाली साक्षी गर्ग की। बता दें कि साक्षी ने साल 2018 में आईएएस की परीक्षा पास की है। साक्षी ने बताया कि वह पढ़ाई में हमेशा से ही अच्छी थी और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उन्होंने उत्तर प्रदेश रॉबर्ट गंज में रहकर ही की है। साक्षी ने हाईस्कूल में 76% अंक प्राप्त किए थे और इंटर में 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। साक्षी के अच्छे प्रतिशत से ना सिर्फ उनके और उनके मां-बाप का नाम रौशन हुआ था बल्कि उनके स्कूल का भी नाम रौशन हुआ था। इंटर के बाद ही साक्षी ने यूपीएससी की तैयारी करने का मन बना लिया था और तैयारी के साथ ही साक्षी ने राबर्टगंज राजकीय महिला महाविद्यालय से B.Ed की डिग्री भी ली।

पिता ने किया सपोर्ट

zee news

साक्षी कहती हैं कि बारहवीं की परीक्षा में 81% मार्क्स आने के बाद ही उन्होंने अपने मन में यूपीएससी की तैयारी करने की ठान ली थी, पर रॉबर्ट्सगंज में कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए अच्छी ऑप्शंस नहीं थे। जिसकी वजह से उन्हें ग्रेजुएशन तक का इंतजार करने का फैसला लेना पड़ा। साक्षी बताती हैं कि ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली से करने का फैसला किया। लेकिन जब उन्होंने अपने पिता से अपनी ये इच्छा जाहिर की कि वह अब पढ़ लिखकर आईएएस बनना चाहती हैं तो उनके पिता ने साक्षी को पूरी तरह से सपोर्ट किया।

पिता बनना चाहते थे आईएएस

newstrend

बता दें कि साक्षी के पिता कृष्ण कुमार गर्ग पेशे से एक बिजनेसमैन हैं और उनकी माता रेनू गर्ग एक हाउसवाइफ हैं। साक्षी ने बताया कि उनके पिता खुद आईएएस अफसर बनना चाहते थे पर निजी कारणों की वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। इसलिए जब उनके पिता को यह बात पता चला कि साक्षी भी आईएएस अफसर बनना चाहती हैं तो उन्होंने साक्षी को यूपीएससी के लिए मानसिक रूप से तैयार किया और हर कदम पर उनका पूरी तरह से सपोर्ट भी किया।

सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं साक्षी

the lukhnow tiribun

साक्षी के पिता कृष्ण कुमार गर्ग कहते हैं कि वह खुद एक आईएएस अफसर बनना चाहते थे पर जब उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया, तो उन्होंने अपनी बेटी को आईएएस अफसर बनने के लिए प्रेरणा दी। साक्षी ने कड़ी मेहनत और विश्वास के द्वारा आईएएस की परीक्षा पास की और अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा किया। साक्षी उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो पढ़ लिख कर आगे बढ़ना चाहती हैं और अपने माता-पिता के साथ साथ अपने देश का नाम भी रौशन करना चाहती हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago