पॉजिटिव स्टोरी

पिता ने 6 माह की बेटी के लिए किया यह बड़ा त्याग, यूं बचा ली लाडली की जान

First Liver Transplant From Father To 6 Month Old Baby Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले लव सिन्हा और उनकी पत्नी सीमा सिन्हा की आंखों के आगे तब अंधेरा छा गया, जब उन्हें यह पता चला कि उनकी 6 माह की बेटी ताक्षी एक अत्यंत दुर्लभ बाईलियरी अत्रेसिया नामक बीमारी से पीड़ित है। दरअसल इस बीमारी में पित्त की नलियों के ब्लॉक हो जाने की वजह से पीलिया इतना बढ़ जाता है कि इसकी वजह से लिवर धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। इसकी वजह से कुछ ही महीने के अंदर बच्चे की मौत हो जाती है।

अत्यंत ही दुर्लभ बीमारी

Image Source: Aaj Tak

बाईलियरी अत्रेसिया एक ऐसी बीमारी है, जो कि एशिया में 5 हजार में से एक बच्चे को और अमेरिका में 10 से 15 हजार में से एक बच्चे को होती है। इसके इलाज का एकमात्र तरीका लिवर ट्रांसप्लांट ही है।

इस डॉक्टर ने पकड़ी बीमारी

ताक्षी को समस्या होने लगी, तो मां-बाप उन्हें लेकर कई अस्पतालों में गए, लेकिन बेटी की तबीयत सुधर नहीं रही थी। आखिरकार जब रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर अजीत मिश्रा के पास दोनों पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि बच्ची बाईलियरी अत्रेसिया बीमारी से पीड़ित है। डॉक्टर ने ताक्षी के मां-बाप को बताया कि बच्ची को बचाने का केवल एक ही उपाय है कि उसका लिवर ट्रांसप्लांट किया जाए।

पिता हो गए लिवर देने को तैयार(First Liver Transplant From Father To 6 Month Old Baby Raipur)

Image Source: Aaj Tak

जैसे ही बच्ची के पिता लव सिन्हा ने डॉक्टर के मुंह से यह बात सुनी, वे तुरंत अपना लिवर देने के लिए तैयार हो गए। डॉ अजीत मिश्रा ने डॉक्टर मोहम्मद अब्दुल नईम के साथ मिलकर लगभग 8 से 9 घंटे तक बच्ची के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए उसका ऑपरेशन किया और इसमें कामयाबी भी हासिल कर ली। इस तरह से 6 माह की ताक्षी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि मध्य भारत में इतनी कम उम्र की बच्ची का इस तरह का यह पहला लिवर ट्रांसप्लांट है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago