पॉजिटिव स्टोरी

27 साल की इस लड़की ने 18 महीनों में किया पूरे विश्व का भ्रमण, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

कई लोगों को घूमने-फिरने का शौक होता है। कुछ लोग तो घूमने फिरने के इतने शौकीन होते हैं कि  उन्हें बस घूमने जाने के लिए एक बहाना चाहिए होता है और वो निकल जाते हैं। नई जगहों पर जाना और उनको एक्सप्लोर करना कई लोगों की हॉबी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे जिसको घूमने का इतना ज्यादा शौक था कि उसके इस शौक की वजह से उसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है।

wonderdiscovery

हम बात कर रहे हैं 27 साल की अमेरिकी युवती केसी डी पेकोल की, जी हां इस महिला को विश्व की सबसे अनोखी महिला के नाम से नवाजा गया है। पेकोल दुनिया की ऐसी महिला बन गई हैं जिन्होंने 27 साल की उम्र में ही 196 संप्रभु राष्ट्रों की यात्रा रिकॉर्ड कम समय में पूरी की है। बता दें कि पेकोल ने इन सभी देशों की यात्रा महज 18 महीने 26 दिन में की है और नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे कम समय में पूरे विश्व की यात्रा करने के चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जिस व्यक्ति के नाम पर था उसने पूरे विश्व की यात्रा करने में पेकोल से दोगुना समय लिया था।

abc.net.au

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पेकोल ने अपने विश्व भ्रमण अभियान की शुरुआत जुलाई 2015 में की थी। तब उन्होंने पूरे विश्व भ्रमण के लिए अपने लिए तीन साल और 18 महीनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन उनके जज्बे के चलते उन्होंने यह
काम रिकॉर्ड बहुत ही कम समय में पूरा कर लिया।

कहा- शांति एवं स्थिरता के लिए की यात्रा

laughingcolours

पेकोल ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, मैंने शांति एवं स्थिरता के लिए इतने देशों की यात्रा की। इसका विचार मुझे सबसे पहले तब आया, जब अगस्त 2009 में मैंने अपने भाई के साथ करीब एक महीना जर्मनी, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड और चेक रिपब्लिक में गुजारा था’। उनका कहना है, हाल ही में संपन्न हुई मेरी 196 देशों की यात्रा के दौरान मेरा भाई साथ नहीं था। इस दौरान मैं कई बार रेलवे स्टेशनों पर सोई। मैंने अपनी जिंदगी को इसी तरह से जीने का अनोखा रास्ता चुना है। यही मुझे सुकून मिलता है’।

छोड़ी कॉर्पोरेट की नौकरी

Daily Mail

के सी पेकोल ने कहा कि जब वह स्कूल में थी तभी से उन्होंने अपने मन में यह निश्चय कर लिया था कि वो पूरी दुनिया घूमेंगी। पेकोल हर देश की संस्कृति और रिलिजन को जानना और उसे पहचानना चाहती थीं। के सी ने अपने इस ट्रैवलिंग की शुरूआत साल 2010 से की थी। वह खुद को वर्ल्ड ट्रैवलर, एक्सप्लोरर, पर्यावरण एक्टिविस्ट, महिला अधिकार और पीस एक्टिविस्ट मानती हैं। के सी ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए साल 2015 में ही अपनी कॉरपोरेट की नौकरी छोड़ दी थी। केसी ने बताया कि इसके बाद वो अंटार्कटिका जाने का प्लान कर रही हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago