पॉजिटिव स्टोरी

लॉकडाउन में फ्लेमिंगो को भाया मुंबई, दिखा लाखों का झुंड

Flamingos in Navi Mumbai: कोरोना संकट की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया में लॉकडाउन देखने को मिल रहा है। भारत में भी इस वक्त संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का शिकार होना पड़ रहा है। फिर भी इन सब के बीच मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए एक सुकून की खबर सामने आई है। इस वक्त मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक नहीं देखने को मिल रहा है। ना ही सड़कों पर लोग चल रहे हैं। ना ही किसी तरह का प्रदूषण है और ना ही किसी तरह की भीड़-भाड़ ही यहां देखने को मिल रही है। ऐसे में कई वन्यजीवों ने अपना रास्ता बदलते हुए अब शहरों का रुख कर लिया है।

गुलाबी राजहंसों से सजा शहर (Flock of Flamingos in Navi Mumbai)

TWITTER

इसी क्रम में मुंबई में एक बड़ा ही खूबसूरत नजारा इन दिनों देखने को मिल रहा है। डेढ़ लाख से भी ज्यादा की तादाद में फ्लेमिंगो लॉकडाउन के दौरान मुंबई में साथ में देखने को मिले हैं। एक तरीके से पूरा शहर ही गुलाबी राजहंसों से सज गया। इनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर इस कठिन घड़ी में बड़ी ही राहत लोगों को मिल रही है।

सोशल मीडिया में हुआ वायरल

फ्लेमिंगो की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल होती हुई देखी जा रही है। नवी मुंबई, ठाणे क्रीक, उरण, पांजू द्वीप और वासल जैसे इलाकों में जो इनकी तस्वीरें देखने को मिली हैं, उन्हें देख कर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि राजहंसों का विशाल झुंड यहां इकट्ठा हुआ है। इसके बारे में मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2019 से राजहंसों के प्रवास में 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान 1.2 लाख पक्षी यहां आए थे। इसी वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में यहां डेढ़ लाख से भी अधिक पक्षियों को देखा गया है।

लॉकडाउन का है असर

इतनी बड़ी तादाद में फ्लेमिंगो के मुंबई का रुख करने के बारे में ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य के अधिकारी नाथूराम कोकरे का कहना है कि लॉकडाउन के कारण एक तो झीलें साफ हो गए हैं। ऊपर से प्रदूषण का स्तर भी सुधरा है। पानी में शैवाल बढ़ गए हैं, जो कि फ्लेमिंगो के लिए शहरों में बेहतरीन भोजन माने जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा, ट्विंकल खन्ना और रवीना टंडन ने भी फ्लेमिंगो की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago