Flamingos in Navi Mumbai: कोरोना संकट की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया में लॉकडाउन देखने को मिल रहा है। भारत में भी इस वक्त संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का शिकार होना पड़ रहा है। फिर भी इन सब के बीच मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए एक सुकून की खबर सामने आई है। इस वक्त मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक नहीं देखने को मिल रहा है। ना ही सड़कों पर लोग चल रहे हैं। ना ही किसी तरह का प्रदूषण है और ना ही किसी तरह की भीड़-भाड़ ही यहां देखने को मिल रही है। ऐसे में कई वन्यजीवों ने अपना रास्ता बदलते हुए अब शहरों का रुख कर लिया है।
इसी क्रम में मुंबई में एक बड़ा ही खूबसूरत नजारा इन दिनों देखने को मिल रहा है। डेढ़ लाख से भी ज्यादा की तादाद में फ्लेमिंगो लॉकडाउन के दौरान मुंबई में साथ में देखने को मिले हैं। एक तरीके से पूरा शहर ही गुलाबी राजहंसों से सज गया। इनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर इस कठिन घड़ी में बड़ी ही राहत लोगों को मिल रही है।
फ्लेमिंगो की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल होती हुई देखी जा रही है। नवी मुंबई, ठाणे क्रीक, उरण, पांजू द्वीप और वासल जैसे इलाकों में जो इनकी तस्वीरें देखने को मिली हैं, उन्हें देख कर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि राजहंसों का विशाल झुंड यहां इकट्ठा हुआ है। इसके बारे में मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2019 से राजहंसों के प्रवास में 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान 1.2 लाख पक्षी यहां आए थे। इसी वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में यहां डेढ़ लाख से भी अधिक पक्षियों को देखा गया है।
इतनी बड़ी तादाद में फ्लेमिंगो के मुंबई का रुख करने के बारे में ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य के अधिकारी नाथूराम कोकरे का कहना है कि लॉकडाउन के कारण एक तो झीलें साफ हो गए हैं। ऊपर से प्रदूषण का स्तर भी सुधरा है। पानी में शैवाल बढ़ गए हैं, जो कि फ्लेमिंगो के लिए शहरों में बेहतरीन भोजन माने जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा, ट्विंकल खन्ना और रवीना टंडन ने भी फ्लेमिंगो की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…