पॉजिटिव स्टोरी

बेटी ने पिता के साथ शेयर किया फर्स्ट फ्लाइट का वीडियो, बोली लव यू पापा

Little Girl Gets Excited To See Pilot Father On Her Flight: बेटियों को पापा की परी कहा जाता है। उनके लिए तो अपने पापा की हर बात ही स्पेशल होती है। पिता भी अपनी बेटियों पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फ्लाइट के दौरान एक लड़की अपने पायलट पिता की नजरों से ओझल हो जाने पर ऐसे रिएक्शन देती है जो हर किसी के दिल को छू जा रहा है।

फ्लाइट में मिला सरप्राइज

दिल्ली के लिए अपनी गोएयर की फ्लाइट में सवार होने के बाद इस छोटी सी बच्ची को एक बड़ा ही प्यारा सा सरप्राइज मिल। वायरल हो रहे इस वीडियो में शनाया मोतिहार(Shanaya Motiha)नाम की ये छोटी सी बच्ची खुशी से अपने हिलाते हुए अपने पापा को हाय बोलती नजर आ रही है। दरअसल फ्लाइट में सवार होने के बाद जब उसके पापा कॉकपिट से निकल कर सामने आए तब उसे पता चला कि उसकी आज की फ्लाइट के पायलट कोई और नहीं उसके पापा हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शनाया अपने पिता को “पापा” कहती है, जो कॉकपिट के दरवाजे पर खड़े हैं।

सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है शेयर

वीडियो को शनाया के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था, जिसे उनकी मां मैनेज करती हैं। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “पापा के साथ मेरी पहली फ्लाइट… उन्होंने मेरी फ्लाइट को दिल्ली के लिए उड़ाया। मैं उन्हें देखने के लिए बहुत उत्साहित थी… यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी फ्लाइट थी। लव यू पापा।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “यह बहुत प्यारा है।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “मैं देख सकता हूं कि पापा भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. शायद ये उनकी भी सबसे अच्छी उड़ान थी।”

शनाया की ये क्यूट सी वीडियो और उसकी स्माइल हर देखने वाले के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला रही है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago