पॉजिटिव स्टोरी

ट्रेन से गिरे घायल यात्री को बचाने के लिए लोको पायलट ने उल्टी दौड़ा दी ट्रेन, रेल मंत्री भी हुए मुरीद

सोशल मीडिया में इन दिनों एक ट्रेन का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक चलती ट्रेन का वीडियो वायरल होना कौन सी बड़ी बात है, लेकिन यह वीडियो अपने आप में बहुत खास है, क्योंकि इसमें किसी की जिंदगी बचाते हुए दिखाया जा रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बहुत ही प्रेरणा देने वाला है।

वीडियो में क्या?

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस वीडियो में है क्या? दरअसल हुआ यह कि महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से एक व्यक्ति गिर पड़ा था। ऐसे में इसकी जान बचनी बहुत ही मुश्किल थी, क्योंकि ट्रेन आगे निकल गई थी। फिर भी इस ट्रेन के लोको पायलट को जैसे ही यह जानकारी हुई कि यह यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया है, उसने ट्रेन को उल्टी दिशा में दौड़ा दिया। आधा किलोमीटर तक ट्रेन को वह उल्टी दिशा में लेकर गया। इसके बाद वहां पहुंचकर उसने इस घायल यात्री को ट्रेन में बैठाया और इसी ट्रेन से लेकर उसे अस्पताल तक भी पहुंचाया।

मानवता का प्रतिरूप

Twitter

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से वायरल होते हुए देखा जा सकता है। लोको पायलट की लोग सोशल मीडिया में खूब सराहना तो कर ही रहे हैं, साथ ही उसके इस कदम को प्रेरणा देने वाला भी बता रहे हैं। वास्तव में आज के इस भागमभाग के युग में जब लोगों के अंदर से मानवता धीरे-धीरे खत्म होती हुई देखी जा रही है, तो ऐसे में लोको पायलट के वीडियो ने यह साबित कर दिखाया है कि मानवता अब भी लोगों के अंदर से खत्म नहीं हुई है। अब भी ऐसे लोग हमारे समाज में, हमारे देश में मौजूद हैं जो दूसरों की जान की फिक्र करते हैं। यह लोको पायलट भी ऐसे ही लोगों में से एक है।

रेल मंत्री ने भी की तारीफ

LineMint

सिर्फ सोशल मीडिया पर यूजर्स ही नहीं, बल्कि देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी रेलवे के इस कर्मचारी की तारीफ की है। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए इस वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर भी किया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन के अंतर्गत पचोरा और माहेजी स्टेशनों के बीच चलती हुई ट्रेन से एक यात्री नीचे गिर पड़ा था। और किसी का तो ध्यान इस पर नहीं गया, लेकिन गार्ड ने यह देख लिया। उसने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तत्काल लोको पायलट को दे दी। जैसे ही लोको पायलट को पता चला कि यह आदमी नीचे गिर गया है, उसने तुरंत ट्रेन को 500 मीटर से भी ज्यादा दूरी तक पीछे लौटा दिया। इस घायल व्यक्ति को बचाने के लिए वह ट्रेन को उल्टी दिशा में लेकर गया। इस यात्री को इसी ट्रेन में लादकर जल्दी अस्पताल भी पहुंचाया। घायल हुए शख्स की हालत अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है।

रेल मंत्री ने बताया

Republic World

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल रेलवे कर्मचारी के काम से बहुत ही प्रभावित नजर आए। उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही लिखा कि पचोरा और माहेजी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर गए एक व्यक्ति को बचाने के लिए लोको पायलट ट्रेन को करीब आधा किलोमीटर तक पीछे लेकर गया। उसने इस यात्री को ट्रेन में बैठा कर इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया। रेलवे कर्मचारी किस तरह से पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उसका वास्तव में यह एक अनुपम उदाहरण है।

यह भी पढ़े:
जिन्हें जानता तक नहीं, उनकी जान बचाने को अपनी जान की बाजी लगा देता है ये शख्स

इतने लोगों ने देखा

बीते 6 फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से इस वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया गया था। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद 48 हजार से भी ज्यादा लोग अब तक इसे देख चुके हैं। यही नहीं, 12 हजार से भी अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 2000 से भी अधिक यूजर्स ने इसे रिट्वीट भी किया है। यह लोको पायलट अब सोशल मीडिया में हीरो बन गया है और इसकी जमकर यहां तारीफ की जा रही है। इस तरह से लोको पायलट द्वारा उठाया गया यह कदम बाकी लोगों को भी दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago