Guinness World Record for India: राजस्थान के बारमेर जिले के रहने वाले नरपत सिंह राजपुरोहित ने देश मन सबसे अधिक डोरी तक सायकिल चलाने का रिकॉर्ड कायम किया है। 34 वर्षीय नरपत सिंह राजपुरोहित ने 30,121.64 किलोमीटर की सायकिल यात्रा को कवर करके गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
नरपत सिंह(Narpat Singh) ने पिछले साल पूरी की यात्रा का प्रमाण पत्र पिछले गुरुवार को ही प्राप्त किया है, इंटरव्यू में दिए गए बयानों में उन्होंने बताया कि, उनकी यह यात्रा जनवरी 2019 से शुरू हुई थी और पिछले साल अप्रैल में इस यात्रा का समापन हुआ। अपनी यात्रा के दौरान राजपुरोहित ने देश के 29 राज्यों को कवर किया। उन्होंने आगे बताया की कोरोना महामारी के दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और पेट भरने के लिए सिर्फ बिस्कुट का ही सहारा था। इस यात्रा के दौरान उनका हाथ भी टूट गया था।
नरपत सिंह(Narpat Singh) ने बताया कि जब उनकी यात्रा तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर पहुँची तो उन्हें लॉक डाउन का सामना करना पड़ा, तटीय इलाका होने की वजह से ऑक्सीजन लेने में परेशानी होती थी, इसीलिए इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए मैंने करीब 93 हज़ार पौधे लगाए।
नरपत सिंह ने आगे बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 1500 जनसभाओं को सम्बोधित किया और प्रत्येक जनसभा में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाने की अपील की।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…