पॉजिटिव स्टोरी

पिता करते थे सिलाई और मां बांधती थी बंधेज, 2 बेटों ने IPS बन पूरा किया हर सपना

मां-बाप को सबसे बड़ी खुशी तब मिलती है जब उनके बच्चों के नाम से उन्हें जाना जाता है। वैसे तो एक बच्चे की पहचान उसके माता-पिता से होती है लेकिन जब मां-बाप को बच्चों के नाम से जाना जाता है तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ झुंझुनू शहर के मोदी रोड पर रहने वाले सुभाष कुमावत और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ। आज उन दोनों की ही खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। दोनों खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनकी इस खुशी की वजह हैं उनके बेटे। जी हां, दोनों के बेटों ने उनका नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं सुभाष कुमावत और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी की कहानी।

सिलाई कर चलाते थे घर

बता दें कि सुभाष कुमावत सिलाई का काम करते थे और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी बंधेज बांधने का काम करती हैं। उनके घर में कुल छह लोग थे। दोनों के तीन बेटे थे और कमाई का जरिया था सिर्फ सिलाई और बंधेज का काम। लेकिन आज उनके दो बेटों ने वो काम कर दिखाया है जिसका सपना वो हमेशा से देखते आए थे। उनकी सालों की मेहनत, त्याग, तपस्या, रात भर जागकर काम करना आज सफल हो गया।

timesnownews

दरअसल, सुभाष कुमावत और राजेश्वरी के दो बेटों का चयन सिविल सर्विस में हुआ है। जिसके बाद से ही उनके घर में लोगों के बंधाई देने आने का तांता लगा हुआ है। सुभाष कुमावत के बड़े बेटे पंकज कुमावत ने 443वीं और उनके छोटे बेटे अमित कुमावत ने 600वीं रैंक हासिल की है। ये पहली बार है जब उनके घर में किसी की सरकारी नौकरी लगी है।

दिल्ली आईआईटी में की पढ़ाई

बता दें कि पंकज कुमावत ने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल में बीटेक किया हुआ है और बीटेक करने के बाद नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे, उन्होंने अपने छोटे भाई को भी अपने पास रखा। उनके छोटे भाई ने भी दिल्ली आईआईटी से बीटेक किया हुआ है। दोनों साथ में ही इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों का यही सपना था कि वो आईएएस की परीक्षा पास करें और अपने मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा करें।
दोनों की कठिन मेहनत और लगन ने उनका सपना आज पूरा कर दिखाया है। पंकज और अमित ने अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए बताया कि, “हमें पता है कि हमारे माता-पिता ने हमें कैसे पढ़ाया है। हमारे लिए पढ़ना बहुत आसान था, पर हमारे माता-पिता के लिए हमें पढ़ाना बहुत मुश्किल। वह हमारी फीस, किताबें और ऐसी दूसरी चीजों का इंतजाम कैसे करते थे। इस बात को हम सिर्फ महसूस कर सकते हैं। हमारी पढ़ाई के लिए हमारे माता-पिता ने बहुत संघर्ष किया है”।
अपने घर की स्थिति के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, “हमारे घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। हम चार भाई बहनों को पढ़ाने के लिए हमारे माता-पिता सिलाई करते रात भर जागते, मां तुरपाई करती और पापा सिलाई करते। उन्होंने हमसे कभी भी कुछ नहीं कहा। वह हमेशा इतना ही कहते थे कि तुम लोगों को पढ़कर एक दिन बड़ा आदमी बनना है। यह सपना उन्होंने देखा हमने तो बस उनके सपने को पूरा किया है। आज हमारे परिवार की स्थिति ठीक है, लेकिन हम बस यही कहना चाहते हैं कि परेशानियों, कमियों और नकारात्मक चीजों को कभी भी सफलता के आड़े नहीं आने देना चाहिए”। इसी के साथ उन्होंने कहा कि “हमारी सफलता के लिए हमारे मां बाप बड़े-बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है मेहनत, जो लोग सच्चे मन और लगन से अपने सपनों को पूरा करने के पीछे पड़ते हैं सफलता उनको जरूर हासिल होती है”।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago