अलबर्ट आइंस्टीन के बारे में तो हम सभी बखूबी जानते है। उन्होंने कई खोजें की और ना जानें कितनी पुस्तकें लिखीं। विज्ञान में उनके योगदान का लोहा हर कोई मानता है। अगर हम आपको कहे कि एक बार फिर से दुनिया में अलबर्ट आइंस्टीन ने जन्म लिया है तो आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं होगा। उनके जैसा तेज दिमाग और सोचने की क्षमता रखने वाला कोई और भी है। जी हां, आपको इस बात पर भले ही यकीन ना हो रहा हो। लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे लड़के के बारे में जिसको लोग आइंस्टीन का दूसरा रूप मान रहे हैं।
आगे की बात बताने से पहले आप से एक सवाल करते हैं। ग्रेजुएशन के लिए आपके हिसाब से सही उम्र क्या होती है। आपको ये सवाल भले ही बेतुका लगे लेकिन इस सवाल के जवाब में ही सारे उत्तर छिपे हैं। बता दें कि अमूमन लोग 20-22 साल की उम्र में ग्रेजुएशन कर लेते हैं। लेकिन तब क्या हो जब कोई 9 साल की उम्र में ही ग्रेजुएट हो जाए? जी हां, महज 9 साल की उम्र में कोई कैसे ग्रेजुएट हो सकता है आप यही सोच रहे होंगे। लेकिन एक बच्चा जिसकी उम्र महज 9 साल है और वो ग्रेजुएट हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी।
हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं उसका नाम है लॉरेंट सिमंस। बता दें कि लारेंट महज 9 साल के हैं। लारेंट का जन्म बेल्जियम में हुआ था और वो अपने मां बाप के साथ एम्सटर्डम में रहता है। इस बच्चे को लोग सुपर जीनियस बुला रहे हैं क्योंकि महज 9 साल की उम्र में ही लारेंट ग्रेजुएट होने वाले हैं। जिसके चलते लोग हैरानी के साथ उन्हें आइंस्टाइन का दूसरा रूप बता रहे हैं।
बता दें कि लारेंट सिर्फ 9 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले हैं। ये बच्चा नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम की एंधोवेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़़ाई कर रहा है। लारेंट के आईक्यू लेवल की बात करें तो उनका आईक्यू लेवल 145 आंका गया है और इस सुपर जीनियस लड़के की इंटेलिजेंसी की तुलना महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आईंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग्स से की जा रही है। लॉरेंट की काबिलियत को देखते हुए देश दुनिया की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज से उन्हें अपने यहां आकर पोस्ट ग्रेजुएशन करने का न्यौता दिया है।
बता दें कि लॉरेंट ने महज 8 साल की उम्र में ही हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली थी, जिसके बाद उनकी प्रतिभा और काबिलियत को देखते हुए उन्हें ग्रेजुएशन करने का मौका दिया गया। लॉरेंट हार्ट सर्जन या एस्ट्रोनॉट बनना चाहता है और लॉरेंट ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद की पढ़ाई वो कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से करना चाहेगा लेकिन उसके पैरेंट्स उसे इंग्लैंड से ही पढ़ाना चाहते हैं। बात करें लॉरेट के माता-पिता की तो लॉरेंट के पिता का नाम एलेक्जेंडर सिमंस हैं जो पेशे से डेंटल सर्जन हैं और उनके मुताबिक, इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे बड़े संस्थान है, जहां से उसे अच्छी सुविधा वाली पढ़ाई मिल सकती है। इतना ही नहीं इतनी कम उम्र में ही लॉरेंट आगे क्या करना चाहते हैं उनके पास इसकी पूरी लिस्ट हैं। बता दें कि लॉरेंट आर्टिफिशियल आर्गन्स या रोबोटिक्स के क्षेत्र में रिसर्च भी करना चाहते हैं।
बात करें लॉरेंट के परिवार के बाकी सदस्यों की तो वो सबसे ज्यादा करीब अपने दादा-दादी के हैं। वो दोनों से ही बेहद प्यार करते हैं। लॉरेंट की मां ने बताया कि लॉरेंट की इस प्रतिभा को सबसे पहले उसके दादा-दादी ने ही पहचाना था। क्योंकि लॉरेंट के दादा-दादी हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं और यही कारण है कि लॉरेंट हार्ट सर्जन बनना चाहता है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…