पॉजिटिव स्टोरी

वाराणसी के युवक ने बनाया ‘Lipstick Gun’ हथियार, अब मनचलों को सबक सिखा सकेंगी लड़कियां

देशभर में इस वक्त महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कहीं महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं तो कहीं उनके साथ छेड़खानी की जा रही है। कई जगहों पर उन पर तेजाब से भी हमला किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार, पुलिस और प्रशासन अपनी तरफ से प्रयास तो कर रहे हैं, मगर इसके बावजूद इनके खिलाफ अपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि इन महिलाओं के पास भी अपनी सुरक्षा को लेकर कोई ऐसा साधन मौजूद हो, जिसका इस्तेमाल करके वे इन मनचलों को खुद से भी सबक सिखा सकें और अपनी सुरक्षा भी कर सकें।

युवक की पहल

News18

वाराणसी के एक युवक ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की है। संभव है कि यदि इस युवा की इस पहल को प्रोत्साहित किया जाए तो महिलाओं को एक बहुत बड़ा हथियार अपनी सुरक्षा के लिए मिल जाएगा। इस युवक का नाम श्याम चौरसिया है। श्याम ने एक ऐसी डिवाइस विकसित कर ली है, जो न केवल महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है, बल्कि यह महिलाओं और लड़कियों को मुसीबत में मदद भी पहुंचाती है। जी हां, यह डिवाइस बहुत ही खास है। इसका नाम है लिपस्टिक गन (Lipstick Gun)। लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाता है, जबकि इसमें छिपा गन इनके साथ अपराध करने की कोशिश करने वालों पर पहाड़ बनकर टूटता है।

कैसे करता है काम?

Khaskhabar

श्याम चौरसिया का कहना है कि उन्होंने लिपस्टिक गन को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इसे वूमेन सेफ्टी लिपस्टिक गन का नाम दिया गया है। इसमें दरअसल लिपस्टिक के अंदर ही एक गन छिपा दिया गया है। यही नहीं, इसके जरिए 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस की तत्काल मदद भी ली जा सकती है। श्याम चौरसिया के अनुसार महिलाओं के लिए इसे खासतौर पर तैयार किया गया है। यदि कोई भी लड़की किसी मुसीबत में फंस गई है तो उसे इसका सिर्फ एक बटन दबाना होगा। बटन दबाने के साथ ही 112 नंबर पर तुरंत कॉल चला जाएगा, जिससे उसे पुलिस की ओर से सुरक्षा मिल जाएगी। श्याम ने यह भी बताया है कि इसकी आवाज बहुत तेज है। इसे एक किलोमीटर दूर तक आसानी से सुना जा सकता है।

और भी खासियत

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए श्याम चौरसिया द्वारा विकसित की गई इस डिवाइस की एक और महत्वपूर्ण खासियत यह है कि इसे चार्ज किया जा सकता है। यही नहीं, पूरी तरीके से इसे ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल फोन से भी आसानी से कनेक्ट करना संभव है। आजकल लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन की सुविधा उपलब्ध होती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट करके इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसमें एक बटन दिया गया है, जो फायर करने का काम करता है। साथ ही यह 112 नंबर पर तुरंत कॉल भी कर देता है। श्याम बताते हैं कि उन्हें लिपस्टिक गन को तैयार करने में करीब एक माह का वक्त लगा है। इसे बनाने में उनके 500 से 600  रुपये खर्च हुए हैं।

क्यों  है जरूरी?

लिपस्टिक गन जो कि श्याम चौरसिया ने तैयार किया है, इसे आसानी से लड़कियां अपने साथ लेकर चल सकती हैं। इसे एक हथियार के तौर पर विकसित किया गया है। उदाहरण के लिए जॉब पर जाने के दौरान कई बार लड़कियां थोड़ा इनसिक्योर फील करती हैं। ऐसे में उनके लिए यह सुरक्षा प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। साथ ही एक किलोमीटर तक आवाज करने वाला फीचर इस डिवाइस में होना भी उनके लिए लाभदायक है। इसके अलावा 112 नंबर पर इमरजेंसी कॉल चले जाने से उन्हें तत्काल पुलिस की मदद मिलना भी मुमकिन है। इस तरह से कहा जा सकता है कि वाराणसी के इस युवक ने महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

1 month ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

10 months ago