देशभर में इस वक्त महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कहीं महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं तो कहीं उनके साथ छेड़खानी की जा रही है। कई जगहों पर उन पर तेजाब से भी हमला किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार, पुलिस और प्रशासन अपनी तरफ से प्रयास तो कर रहे हैं, मगर इसके बावजूद इनके खिलाफ अपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि इन महिलाओं के पास भी अपनी सुरक्षा को लेकर कोई ऐसा साधन मौजूद हो, जिसका इस्तेमाल करके वे इन मनचलों को खुद से भी सबक सिखा सकें और अपनी सुरक्षा भी कर सकें।
वाराणसी के एक युवक ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की है। संभव है कि यदि इस युवा की इस पहल को प्रोत्साहित किया जाए तो महिलाओं को एक बहुत बड़ा हथियार अपनी सुरक्षा के लिए मिल जाएगा। इस युवक का नाम श्याम चौरसिया है। श्याम ने एक ऐसी डिवाइस विकसित कर ली है, जो न केवल महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है, बल्कि यह महिलाओं और लड़कियों को मुसीबत में मदद भी पहुंचाती है। जी हां, यह डिवाइस बहुत ही खास है। इसका नाम है लिपस्टिक गन (Lipstick Gun)। लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाता है, जबकि इसमें छिपा गन इनके साथ अपराध करने की कोशिश करने वालों पर पहाड़ बनकर टूटता है।
श्याम चौरसिया का कहना है कि उन्होंने लिपस्टिक गन को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इसे वूमेन सेफ्टी लिपस्टिक गन का नाम दिया गया है। इसमें दरअसल लिपस्टिक के अंदर ही एक गन छिपा दिया गया है। यही नहीं, इसके जरिए 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस की तत्काल मदद भी ली जा सकती है। श्याम चौरसिया के अनुसार महिलाओं के लिए इसे खासतौर पर तैयार किया गया है। यदि कोई भी लड़की किसी मुसीबत में फंस गई है तो उसे इसका सिर्फ एक बटन दबाना होगा। बटन दबाने के साथ ही 112 नंबर पर तुरंत कॉल चला जाएगा, जिससे उसे पुलिस की ओर से सुरक्षा मिल जाएगी। श्याम ने यह भी बताया है कि इसकी आवाज बहुत तेज है। इसे एक किलोमीटर दूर तक आसानी से सुना जा सकता है।
महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए श्याम चौरसिया द्वारा विकसित की गई इस डिवाइस की एक और महत्वपूर्ण खासियत यह है कि इसे चार्ज किया जा सकता है। यही नहीं, पूरी तरीके से इसे ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल फोन से भी आसानी से कनेक्ट करना संभव है। आजकल लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन की सुविधा उपलब्ध होती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट करके इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसमें एक बटन दिया गया है, जो फायर करने का काम करता है। साथ ही यह 112 नंबर पर तुरंत कॉल भी कर देता है। श्याम बताते हैं कि उन्हें लिपस्टिक गन को तैयार करने में करीब एक माह का वक्त लगा है। इसे बनाने में उनके 500 से 600 रुपये खर्च हुए हैं।
लिपस्टिक गन जो कि श्याम चौरसिया ने तैयार किया है, इसे आसानी से लड़कियां अपने साथ लेकर चल सकती हैं। इसे एक हथियार के तौर पर विकसित किया गया है। उदाहरण के लिए जॉब पर जाने के दौरान कई बार लड़कियां थोड़ा इनसिक्योर फील करती हैं। ऐसे में उनके लिए यह सुरक्षा प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। साथ ही एक किलोमीटर तक आवाज करने वाला फीचर इस डिवाइस में होना भी उनके लिए लाभदायक है। इसके अलावा 112 नंबर पर इमरजेंसी कॉल चले जाने से उन्हें तत्काल पुलिस की मदद मिलना भी मुमकिन है। इस तरह से कहा जा सकता है कि वाराणसी के इस युवक ने महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…