ज्योतिष

साल 2022 में कैसे रहेंगे आपके सितारे, जानिए अपना राशिफल

Rashifal 2022 In Hindi: नया साल हमारे लिए नई उम्मीदें लेकर आता है। ऐसे में ये जानने की जिज्ञासा रहती है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। जानिए इस साल आपके सितारे क्या कहते हैं।

राशिफल 2022(Rashifal 2022 In Hindi)

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2022 में काफी सारे अच्छे बदलाव आने वाले हैं। आप लोगों को प्रभावित करेंगे। निजी या व्यावसायिक कारणों से आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। बृहस्पति के प्रभाव से इस साल आपके प्रेम में पड़ने या नए रिश्ते की शुरुआत करने के काफी योग हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें पारिवारिक सहमति हासिल होगी। अगर आप लंबे समय से बीमार है तो साल 2022 आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य की सौगात लेकर आएगा। साल की पहली तिमाही कामकाजी लोगों के लिए कई नए अवसर लेकर आएगी। विद्यार्थियों के लिये भी आने वाला साल अछि सौगातें लेकर आएगा।

क्या करें: बीते हुए कल को छोड़कर आगे देखें। अपने प्रियजनों की फीलिंग्स का ध्यान रखें। असफलताओं से निराश न हों। जरूरत से ज्यादा किसी के ऊपर विश्वास न करें। अपने सीक्रेट्स दूसरों के साथ कतई साझा न करें। जनवरी और जून के महीने में प्रियजनों के साथ विवाद करने से बचें। संतान प्राप्ति के लिए ये उपयुक्त समय है। घर मे धार्मिक कार्य पूजा पाठ जरूर कराएं। चिड़ियों को दाना दें।

शुभ रंग : सफेद, नारंगी। शुरुआती 2 महीनों में काले रंग से दूर रहें।

वृश्चिक

आपने साल 2021 में काफी अच्छा समय देखा है लेकिन आने वाला साल आपके लिए और भी बड़े अवसर लेकर आएगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं या फिर प्रॉपर्टी संबंधी झगड़ों के इस साल खत्म होने के आसार हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के अवसर बनेंगे। अपना उद्योग शुरू करने वालों को भी सफलता मिलेगी। फरवरी या अप्रैल महीने में नया मोबाइल या गाड़ी खरीद सकते हैं। आपके लिए 15 फरवरी के बाद पूरा साल शुभ रहेगा। जो लोग लव या अरेंज मैरिज के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। अप्रैल के पहले कोई पारिवारिक खुशखबरी मिलेगी।

क्या करें: आलस को त्यागकर काम पर फोकस करें सफलता पक्की है। यह साल काफी सकारात्मक है लेकिन फिर भी आपको 15 फरवरी से पहले कोई कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। फरवरी या मार्च में कोई सरप्राइज मिल सकता है। हर महीने एक पौधा जरूर लगाएं और उसमें रोज पानी दें इससे आपके परिवार और मित्रों के साथ आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। साल भर के लिए किसी एक फल को त्याग दें। दोपहर के भोजन के साथ रोज गुड़ खाएं।

शुभ रंग : गहरा नीला, पीला

धनु

यह साल स्वास्थ्य और व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहेगा। मध्य अप्रैल तक कुछ निजी काम रुक सकते हैं। अप्रैल के अंत तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई पुराना विवाद फिर सिर उठा सकता है लेकिन जल्दी ही सुलझ भी जाएगा। उस साल काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। लव या अरेंज मैरिज के लिए पारिवारिक सहयोग मिलेगा। फरवरी से अप्रैल के बीच प्रॉपर्टी या बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

क्या करें: महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय 29 जनवरी के बाद लें। कुछ मन मुताबिक न हो तो सब्र बनाएं रखें। शेयर मार्केट या छोटे निवेशों से बचें। भावना में बहकर बार बार गलत निर्णय न लें। चुनौतियों और बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहें। पानी के स्रोतों जैसे नदी समुद्र आदि से दूर रहें। रोज सुबह पूजा करें और चिड़ियों को दाना डालें।

शुभ रंग : गहरा नीला, नारंगी। काले रंग से दूर रहें।

मकर राशि

कुछ बदलावों के साथ ये साल काफी सकारात्मक रहेगा। 20 जनवरी तक असमंजस की स्थिति रहेगी। लंबे कानूनी विवाद से कुछ ले दे कर निपटारा हो जाएगा। लंबे समय से शादी का इंतजार कर रहे युवाओं को इस साल सफलता मिलेगी। फरवरी से अक्टूबर के समय उनके लिए अच्छा है जो सरकारी नौकरी या अपने उद्योग के लिए कोशिश कर रहे हैं। अपने अच्छे काम की वजह से लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी।

क्या करें: भूत में अटके रहने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। वित्तीय समस्याएं दूर होंगी। कुछ लोग आपके रास्ते में रुकावट बनने की कोशिश करेंगे लेकिन उन्हें इग्नोर कर अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। दूसरों के मामले में न पड़ें। हरि सब्जियां ज्यादा खाएं इससे बुध बेहतर होगा। नौकरी में उन्नति के लिए हर बुधवार को नारियल पानी पिएं। सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के बाद पूजा पाठ जरूर करें।

शुभ रंग : सफेद, नारंगी।

कुम्भ

इस साल आपको कई बदलावों से गुजरना पड़ेगा जिनका आपकी जिंदगी में ख़फ़ी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साल की शुरुआत में पिछले अनुभवों पर अफसोस करेंगे। जो लोग घर, मोबाइल या गाड़ी खरीदना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है। रिश्तों में कम्प्रोमाइज करने से हिचकें नहीं। अपने लक्ष्य से पर अडिग रहेंगे लेकिन खर्च असीमित हो सकता है।

क्या करें: इस साल क्या करना है और क्या नहीं ये पहले ही डिसाइड कर लें। महत्वपूर्ण निर्णय 15 जनवरी के बाद लें। बिजनेस में पार्टनरशिप 15 अप्रैल तक टाल दें। जरूरतमंदों को खाना कपड़े और किताबें दान में दें। सुबह शाम पूजा करें। महीने में एक बार किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं।

शुभ रंग : सफेद , हरा।

मीन

इस साल बुध, शुक्र और बृहस्पति की आपपर विशेष कृपा है। पिछले कामों का लाभ आपको इस साल भी मिलेगा। यात्रा और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साल के मध्य तक मोबाइल , गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जनवरी महीने में ऑनलाइन फ्रॉड से बचें।

क्या करें: 25 जनवरी तक महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। किसी भी बातको पूरी तरह जाने बिना उसपर रिएक्ट न करें। किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। भावनाओं में बहने से बचें। साल भर के लिए कोई एक फल त्याग दें। जनवरी के अंत तक कोई सामान खोने का डर है। बिजनेस पार्टनरशिप को फरवरी अंत तक के लिए टाल दें। सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और पूजा पाठ करें।

शुभ रंग : नीला, लाल

मेष

सुखद समय आ रहा है। नया साल आपके लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगा। मई और जून में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह साल आपके पिछले तीन सालों के मुकाबले बेहतरीन साबित होने वाला है। स्थान परिवर्तन के भी योग है। सिंगल लोगों को इस साल अपना जीवनसाथी मिलेगा। अप्रैल, मई, नवंबर या दिसंबर में शादी या सगाई के योग हैं। वीज़ा और पीआर के लिए इंतजार कर रहे हैं तो उसके आवेदन के लिए अनुकूल समय है।

क्या करें: इस साल बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। 20 जनवरी के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। वर्ष भर के लिए किसी एक फल का त्याग करें। पसंदीदा धार्मिक स्थानों की यात्रा करें। मेडिटेशन का अभ्यास करें इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग : सफेद , हरा।

वृष

यह साल स्वास्थ्य, आपसी सम्बंध और वित्तीय क्षेत्र के लिहाज से बेहतर रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी पाने, नौकरी बदलने या अपने उद्योग की शुरुआत करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह बेहतरीन समय है। इस साल कानूनी विवादों, तलाक, या संबंधों में विवाद से जूझ रहे हैं उन्हें अप्रैल से पहले खुशखबरी मिलेगी। इस साल आपको सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नए रिश्ते बनेंगे। प्यार या शादी जैसी चीजों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

क्या करें: इस साल आपपर मंगल और बुध की कृपा दृष्टि बनी रहेगी जिसके प्रभाव से आप शांत और सकारात्मक रहेंगे। किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। दूसरों को अपने सीक्रेट्स न बताएं। कुछ कम्प्रोमाइज के साथ रुके हुए काम बनेंगे। शनि और बृहस्पति की कृपा पाने के लिए साल भर के लिए किसी एक फल का त्याग करें। धार्मिक कार्यों से ऊर्जा मिलेगी।

शुभ रंग : पीला, बैगनी।

मिथुन

ये आपके लिए इस दशक के सबसे बेहतरीन साल है। यह साल सकारात्मक बदलावों को लेकर आएगा। ग्रहों की दशा बदलने से साल की शुरुआत में आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं मगर वो जल्दी ही दूर हो जाएंगी। फरवरी या मार्च के अंत तक बिगड़े हुए काम शांति से बन जाएंगे। संतान प्राप्ति के इक्छुक लोगों को सफलता मिलेगी। नए जॉब या अपना बिजनेस शुरू करने वालों के लिए ये साल अच्छा है।

क्या करें: पिछली गलतियों से सबक लेते हुए आगे के लक्ष्य पर ध्यान दें सफलता अवश्य मिलेगी। भूत पर अफसोस न करें। 20 जनवरी तक वाहन न चलाएं। साल की शुरुआत में कुछ कामों में देरी हो सकती है। कठोर निर्णय लेने के लिए ये सही समय है। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए रिस्क उठाने के लिए सही समय। शुक्रवार को नारियल या नारियल की चटनी खाएं। सोमवार को चीनी खाने से बचें। जितना हो सके पौधे लगाएं।

शुभ रंग: सफेद, हरा। 20 जनवरी तक काले रंग से दूर रहें।

कर्क

एक लंबे इंतजार के बाद आपके सामने एक बेहतरीन नया साल है। इस साल बहुत यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों के लिये ये अच्छा समय है। मध्य जनवरी के बाद आपके ग्रह नक्षत्रों की दिशा बदलने से अच्छे समय की शुरुआत होगी। परिणाम मिलने में कुछ समय लग सकता है लेकिन उनसे आपको निराशा नहीं होगी। अहम का त्याग करें और बिगड़े रिश्तों को सुलझा लें। आपसी संबंध में किसी तीसरे को न लाएं।

क्या करें: चंद्रमा और शुक्र की कृपा प्राप्ति के लिए सोमवार को नारियल पानी पिएं। बृहस्पतिवार को चीनी न खाएं इससे बिगड़े रिश्ते बनेंगे और वित्तीय समस्याएं दूर होंगी। अपने प्रियजनों को कभी अकेला न महसूस होने दें। स्थान परिवर्तन के लिए सही समय। रोज चिड़ियों और जानवरों को खाना खिलाएं। सोमवार को उपवास रखें।

शुभ रंग : लाल , नीला।

सिंह

पिछले पांच सालों की तुलना में ये साल आपके लिए बहुत सारी खुशियां और प्रसिद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। वीजा या पीआर के आवेदन के लिए सही समय है। देश विदेश में कार्य अवसर प्राप्त होने से अचानक स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। अप्रैल, मई, अक्टूबर या नवंबर में सरकारी नौकरी, ट्रांसफर, या प्रोमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। 30 जून से पहले शादी के योग हैं। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा।

क्या करें: मई से पहले कुछ कम्प्रोमाइज के साथ विवाद सुलझा लें। जनवरी के अंत तक किसी से बहस करने से बचें। आपके ऊपर सूर्य,बृहस्पति और शुक्र की कृपा दृष्टि है। भूत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। साल भर के लिए किसी एक फल का त्याग करें. रविवार की सुबह या शाम में नारियल पानी पिएं। साल के मध्य तक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें।

शुभ रंग : सफेद, पीला। काले रंग से बचें।

कन्या

पिछला साल चाहे जैसा भी रहा हो नया साल आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा । इस साल नए लक्ष्य और कामों पर ध्यान देंगे। विद्यार्थियों , गृहणियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए ये अच्छा समय है। नई प्रॉपर्टी, मोबाइल या कोई वाहन खरीद सकते हैं। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। नए स्टार्टअप के लिए अच्छा समय है। सिंगल लोगों को इस साल अपना जीवनसाथी मिलेगा।

क्या करें : नए सिरे से अपने लक्ष्य निर्धारित करें। सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने इष्टदेव के दर्शन करें। नहाने के बाद पूजा जरूर करें। 21 जनवरी के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। संभव हो तो साल भर के लिए सोमवार को व्रत करें और फरवरी के अंत तक किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जरूर जाएं। जरूरतमंद बच्चों को खाना और किताबें दान में दें। हर महीने एक पौधा लगाएं और उसे पानी दें। सुबह चंदन की अगरबत्ती जरूर जलाएं।

शुभ रंग : नीला, सफेद।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago