ज्योतिष

टैरो कार्ड्स की मदद से करें भविष्य की गणना, जानिए इस कला के बारे में

Tarot Card Reading Kaise Sikhe: भविष्य को जानने और उसको बताने के लिए हमारे ऋषि-मुनियों व पूर्वजों ने बहुत सी पुस्तकों में सटीक वर्णन किया है। जिनकी सहायता लेकर ज्योतिषी हमारे आने वाले जीवन के बारे में बताते है। ये प्रचलित विधाएं बहुत ही कठिन है। इन विधाओं से हमें सटीक जानकारी लेने के लिए ज्योतिषी को सभी जानकारी सही ढंग से बतानी पड़ती है। परंतु कुछ ऐसी भी विधाएं भी हैं जो सरल तकनीक की होती हैं। जैसा कि, हां या नहीं में जबाब देना, पर्ची बनाकर उत्तर को प्राप्त करना। दो उगलियों में किसी बच्चे द्वारा एक उगली को पकड़ा कर उत्तर को जानना। अपनी जन्म पत्री को दे कर ज्योतिषी के द्वारा उत्तर जानना। इन्हीं तरीकों में से एक है टैरो कार्ड्स के माध्यम से भविष्य को जानना, आज के इस लेख में हम आपको टैरो कार्ड्स से जुड़ी हुई सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक देंगे।

टैरो कार्ड्स में भविष्य कैसे दिखाता है (Tarot Card Reading Kaise Sikhe)

हम सब इस बात को अच्छी तरह से जानते व समझते हैऔर विज्ञान भी इस बात से सहमत है कि, वातावरण में पाए जाने वाला पदार्थों में ऊर्जा होती है फिर चाहे वो जीवित हो या मृत। इसी प्रकार मनुष्य भी एक प्रकार का ऊर्जा का ही रूप होता है। हमारे आसपास का वातावरण शरीर को उचित मात्रा में ऊर्जा प्रदान करता है। हम उन्हीं ऊर्जा की ओर धीरे-धीरे आकर्षित हो जाते हैं। जो हमारे आसपास होने वाली विभिन्न घटनाओं द्वारा उत्सर्जित होती है।

जानिए कितने प्रकार के होते है, टैरो कार्ड्स

इन्हीं सभी ऊर्जाओं को हम कार्ड्स की मदद से पढ़ते व जानते है और उसके साथ होने वाले प्रभावों का वर्णन करते हैं। टैरो कार्ड्स में ताश के पत्तों जैसे ही पत्ते होते है। जिनकी कुल संख्या 72 होती है। इनमें से 22 पत्ते मेजर अरकाना और 50 पत्ते माइनर अरकाना के होते हैं। ताश के ही पत्तों की तरह इसमें भी 4 सीरीज होती है।

टैरो कार्ड्स के नाम

  1. वांड्स
  2. कप्स
  3. स्वोर्ड्स
  4. पेंटाकल्स

इस तरह से करें टैरो कार्ड्स से भविष्य वाणी

सभी ने बचपन के दिनों में राजा रानी की कहानियां अवश्य ही सुनी होंगी। उन कहानियों में राजा होता है। रानी होती है,देवदूत, राक्षस, मंत्री आदि होते है। तब हम कहानियों को सुनने के बाद अपने मन में उसकी कल्पना करते थे। बस उसी प्रकार ही हमे टैरो पढ़ने के लिए कल्पना शक्ति की बहुत आवश्यकता होती है। जब भी हम कोई कार्ड लें उस कार्ड को ध्यान केंद्रित कर देखते रहें। उस कार्ड को देखते हुए मन में जो भी कल्पना आ रही है उसे लिखें। ऐसा ही तीन से चार बार करें। उसके बाद अपने लिखे हुए विचारों को ध्यान से पढ़े और देखे की उनमें क्या-क्या समानता है। इसी के आधार पर आप अपनी भविष्य वाणी करें और अपने आने वाले कल के बारे में जाने।

नोट:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। हम किसी भी प्रकार की ज्योतिषी गणना को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े:- एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्किन केयर सीक्रेट: भाप लेने के फायदे और तरीका!

Face Steam Ke Fayde: फेस स्टीम करने से चेहरे को कई प्रकार के फायदे मिलते…

4 days ago

बेहद आसान है रेस्टोरेंट स्टाइल क्रंची समोसा स्टिक बनाना, दिल जीत लेगा इसका स्वाद

Crunchy Samosa Stick Recipe in Hindi: बारिश के दिनों में शाम के वक्त हमेशा सभी…

2 weeks ago