धर्म

यदि आप भी लेने जा रहे हैं लड्डू गोपाल के लिए ड्रेस तो ध्यान दें इन विशेष कलर की ड्रेस पर।

Bal Gopal Dress Designs In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में मथुरा वृंदावन समेत पूरे देश में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। अपने लड्डू गोपाल को सजाने के लिए आप भी अलग-अलग ड्रेस डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था |इस दिन को जन्माष्टमी के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाने के लिए आप बहुत सारी तैयारियां करते हैं। ऐसे में आप बाजार से बहुत सारे सजावट के सामान भी ले आते हैं। जैसे बाल गोपाल के लिए मुकुट ,बांसुरी ,वस्त्र आदि। सभी अपने लड्डू गोपाल के लिए अच्छे-अच्छे ड्रेस सेलेक्ट करते हैं। परंतु आज इस लेख के माध्यम से हम आपको अपने बाल गोपाल के लिए सुंदर और ट्रेंडी पोशाक के कुछ आइडिया देंगे। जो आपको अपने कान्हा के लिए ड्रेस चुनने में मददगार साबित होगी।

मोर पंख ड्रेस

आपने कान्हा के शीश पर मोर पंख तो देखा ही होगा। मोर पंख कान्हा बाल रूप से ही अपने शीश पर लगाते थे। ऐसे तो उन पर हर रंग फबते हैं। परंतु इस जन्माष्टमी आप अपने कान्हा के लिए ब्लू पीकॉक ड्रेस का चुनाव कर सकते हैं। मोर पंख की डिजाइन वाले यह ड्रेस बहुत ही ट्रेंडी है ,और काफी आकर्षक लगते हैं।

ब्राइट पीच कलर ड्रेस

अगर आप अपने कान्हा को कुछ अलग कलर की ड्रेस पहनाना चाहते हैं। तो ब्राइट पीच कलर के ड्रेस का करें चुनाव। खूबसूरत लैस और मोतियों से डिजाइन किया हुआ यह ड्रेस काफी आकर्षक लगता है। यह ड्रेस आपके कान्हा के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

पर्पल वेलवेट ड्रेस

इस जन्माष्टमी आप अपने लड्डू गोपाल के लिए वेलवेट की ड्रेस का भी चुनाव कर सकते हैं। गहरे जामुनी रंग की यह ड्रेस और मैचिंग का मुकुट कान्हा जी पर खूब फबेगा। वेलवेट की ड्रेस पर खूबसूरत एंब्रॉयडरी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

रॉयल ड्रेस

रॉयल लुक देने के लिए आप अपने कान्हा को हल्के नारंगी रंग की पोशाक पहना सकते हैं। मोर पंख का इस्तेमाल करके इसके चारों तरफ डिजाइन की गई यह ड्रेस और इसमें लगे एंब्रॉयडरी और नग इस ड्रेस को बिल्कुल रॉयल लुक देता है। इससे यह पोशाक और भी खूबसूरत लगती है। पोशाक के साथ मैच करता हुआ मुकुट और मुकुट के ऊपर लगने वाला मोर आकर्षक लगता हैं।

ब्राइट येलो ड्रेस

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पीले रंग का अपना एक विशेष महत्व है ।ऐसे में लड्डू गोपाल पर पीले रंग की ड्रेस काफी फबेगी, इसलिए इस जन्माष्टमी ब्राइट येलो रंग की ड्रेस आप अपने लड्डू गोपाल को पहना सकते हैं। जिसके ऊपर मैरून रंग की एंब्रॉयडरी और मोतियों का इस्तेमाल करके डेकोरेट किया गया हो। पीले और मैरून रंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।

इसके अलावा भी आपको मार्केट में कई रंगों और डिजाइन के कान्हा जी के कपड़े मिलेंगे। आप इस तरह अपने कान्हा के लिए ट्रेंडी और डिफरेंट कलर की ड्रेस चुन सकते हैं।

Facebook Comments
Manisha Tripathi

Share
Published by
Manisha Tripathi

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago