Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक विषम परिस्थितियों का उपाय बताया गया है और जो लोग ज्योतिष शास्त्र में बताए गए तरीकों को अपनाते हैं उन्हें इसका असर भी तेजी के साथ दिखाई देता है। इन चीजों को फॉलो करने से कुंडली पर मौजूद सभी दोष धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं और इसके साथ जीवन एक बार फिर से पटरी पर वापस आने लगता है। जिस भी इंसान की परिस्थितीयां विपरीत होती हैं तो उसे उसके परिचित दुनिया भर की सलाह देते हैं कि, ऐसा करने से तुम्हारा भाग्योदय हो सकता है।
उन्हीं चीजों में से एक है मोर पंख, जी हाँ बड़े बुजुर्ग यह सलाह देते हैं कि, घर में मोर पंख रखना चाहिए, क्योंकि इससे घर कि स्थिति में सुधार होने की गुंजाइश लगातार बनी रहती है। अगर आप भी अपने घर में मोर पंख लाने की सोच रहे हैं लेकिन इससे होने वाले फ़ायदों के बारे में आप अज्ञान हैं तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको मोर पंख से होने वाले वास्तु फ़ायदों के बारे में विस्तार के साथ बताएंगे।
जब भी कोई इंसान रात को सोते समय तकिये के नीच एमोर का पंख रखता है तो उसकी कुंडली में मौजूद सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं। कहा जाता है कि, ऐसा करने से इंसान की किस्मत में एकाएक बदलाव होता है और जीवन धन, वैभव, ऐश्वर्य से भर जाता है और जीवन में शांति का प्रवेश होता है। कहा जाता है कि, ऐसा करने से शरीर में मौजूद सभी प्रकार की निगेटिव एनर्जी तेजी के साथ बाहर हो जाती हैं और शरीर में पॉजिटिव बदलाव होने लगते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि, जो भी इंसान रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे मोर पंख रखता है तो उसके ऊपर भगवान की कृपा सदा बनी रहती है। कहा जाता है कि, भगवान श्री कृष्ण भी अपने मुकुट पर मोर पंख को लगाते थे और जो भी भक्त उन्हीं के जैसे करता है तो फिर उसके ऊपर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है। मयूर पंख को तकिये के नीचे रख कर सोने से स्वास्थ्य सदैव बेहतरीन रहता है और आपके सभी प्रायोजित काम भी बेहतरीन ढंग के साथ होते हैं।
यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी कि नजर लग गई है और साथी के साथ आपके लगातार मतभेद हो रहे हैं तो इसके लिए आप मयूर पंख का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो जोड़े मयूर पंख लाकर आपको एक जोड़ी पंख को बिस्तर के पूर्व दिशा में तो वहीं दूसरे जोड़ी को पश्चिम दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी और दाम्पत्य जीवन में आने वाली सभी परेशानी भी स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी।
अगर घर के छोटे बच्चों का मन तनिक भी पढ़ाई में नहीं लगता है तो इसके लिए आप मयूर पंख को उनकी किताबों और पढ़ने की जगह पर रख दीजिए। ऐसे करने के बच्चों का मन पढ़ाई के लिए उत्सुक होगा और बच्चे इम्तिहान में अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।
मयूर पंख के बारे में कहा जाता है कि, ये राहू के दोष को महज कुछ ही समय के अंदर समाप्त कर देता है। यदि आपके जीवन में कोई भी राहू दोष है तो आप मोर पंख को एक ताबीज में भरकर उसे दाहिने पैर में बांध लीजिए और ऐसा करने से आपके सभी कष्ट धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे। अगर आप ताबीज पहनने में असमर्थ हैं तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है आप मयूर पंख को अपने जेब में भी रख सकते हैं। हालांकि जेब में रखते वक़्त इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि, मयूर पंख जमीन में न गिरे।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…