Chhath Puja Song 2021: छठ पर्व की बात हो और छठ के गीत का जिक्र न आए, यह कैसे हो सकता है। इन गीत से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि ये एक ही लय में गाए जाते हैं और सालोसाल जब भी यह दिन आता है लोकगीत मन में स्वत: गुंजने लगते हैं। यह छठ पर्व गीत जिसकी यहा चर्चा की जा रही है वह भोजपुरी लोकगीतों की गायिका देवी ने गाया है। इतने भावनात्मक अंदाज में उन्होंने इस गीत को गाया है कि इसे सुनकर लोगों की आंखें भर आती हैं।
मान्यता है कि छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए जीवन के महत्वपूर्ण अवयवों में सूर्य व जल की महत्ता को मानते हुए, इन्हें साक्षी मान कर भगवान सूर्य की आराधना तथा उनका धन्यवाद करते हुए मां गंगा-यमुना या किसी भी पवित्र नदी या पोखर (तालाब) के किनारे यह पूजा की जाती है। षष्ठी मां यानी छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं। इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
छठ में सूर्य की आराधना के लिए जिन फलों का प्रयोग होता है, उनमें केला और नारियल का प्रमुख स्थान है। नारियल और केले का पूरा गुच्छा इस पर्व में प्रयुक्त होते हैं। इस गीत में एक ऐसे ही तोते का जिक्र है, जो केले के ऐसे ही एक गुच्छे के पास मंडरा रहा है।
तोते को डराया जाता है कि तुम इस पर चोंच मारोगे तो तुम्हारी शिकायत भगवान सूर्य से कर दी जाएगी, जो तुम्हें माफ नहीं करेंगे, पर फिर भी तोता केले को जूठा कर देता है और सूर्य के कोप का भागी बनता है। पर उसकी भार्या सुगनी अब क्या करे बेचारी? कैसे सहे इस वियोग को? अब तो न देव या सूर्य कोई उसकी सहायता कर सकते आखिर पूजा की पवित्रता जो नष्ट की है उसने।
छठ का लोक गीत केरवा जे फरेला घवद से
ओह पर सुगा मेड़राय उ जे खबरी जनइबो अदिक (सूरज) से
सुगा देले जुठियाए उ जे मरबो रे सुगवा धनुक से
सुगा गिरे मुरझाय उ जे सुगनी जे रोए ले वियोग से
आदित होइ ना सहाय देव होइ ना सहाय।
छठ का लोक गीत
कांचे ही बास के बहगिया। बंहगी लचकत जाए।
बाट जे पूछेला बटोहिया। इ दल केकरा के जाए।
आन्हर होइहे रे बटोहिया
इ सूरूज बाबा के जाए।
इ आदित बाबा के जाए।
यह भी पढ़े: छठ पर्व की पौराणिक एवं प्रचलित लोक कथाएं
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…