धर्म

देवशयनी एकादशी के मौके पर इन उपायों को करने से होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा

Devshayani Ekadashi Ka Mahatva: हमारी सनातन संस्कृति में एकदशी तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार एक साल में 24 एकदशी की तिथियां आती हैं। इन्हीं एकादशी तिथियों में से एक है देवशयनी एकादशी जो इस साल 17 जुलाई दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इसी एकादशी के बाद चातुर्मास का शुभारम्भ होगा, ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन के बाद से सभी देवी देवता चार माह की निंद्रा में चले जाते हैं और इस समय अंतराल में कोई भी शुभ काम नहीं हो सकता है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको हम आपको देवशयनी एकादशी के दिन करने वाले कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे जिनको करने के बाद आपके जीवन में सुख शांति आएगी।

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खुश करने के लिए करें ये उपाय (Devshayani Ekadashi Ke Upay)

Image Source: Jagran
  1. देवशयनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का जलाभिषेक करें।
  2. साथ ही माता लक्ष्मी और ‘विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र’ का 11 बार पाठ करें ऐसा करने से घर में खुशहाली आएगी।
  3. देवशयनी एकादशी के दिन लाल कपडे में कुछ कौड़ियों को लपेटकर माता लक्ष्मी को याद करके तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको सभी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और घर में माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहेगी।
  4. देवशयनी एकादशी के दिन व्रत रखकर शाम के समय भगवान विष्णु का विस्तर लगाएं। बिस्तर में दक्षिणावर्ती शंख को पिले कपडे में लपेटकर रख दें जो भगवान श्री हरी विष्णु के शयन का प्रतीक होगा।
  5. देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास में व्रत रखने का संकल्प लें और फिर हर एक गुरूवार को व्रत रहें और प्रत्येक गुरूवार के दिन पूरे परिवार के साथ हवन करें।
  6. संभव हो सके तो चतुर्मास में किसी भी दिन किसी आशय को सहायता दें उसे बिस्तर और अन्न का दान दें।
Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago