धर्म

2023 में इस दिन मनाया जाएगा दीपावली का शुभ पर्व, जानिए पूजा का महत्त्व और शुभ तिथि

Diwali 2023 Kab Hai: सनातन संस्कृति में दीपावली के त्यौहार का बहुत ही बड़ा महत्त्व है। हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के अमावस्या के दिन दीपावली का त्यौहार पूरे विश्व में धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की वैदिक विधि विधानों से पूजा की जाती है। पुराणिक कथाओं में ऐसा कहा गया है कि दीपावली के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास को पूरा करके अयोध्या लौटे थे। भगवान श्री राम के आने की ख़ुशी में अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष दीपावली का त्यौहार 12 नवम्बर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं दीपावली पर्व का महत्त्व, तिथि और पूजन विधि के बारे में।

दिवाली 2023 शुभ मुहूर्त(Diwali Shubh Muhurat 2023)

हिंदी पंचांग में बताया गया है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को दोपहर 02:44 बजे से होगी और इसका समापन 13 नवंबर को दोपहर 02:56 पर होगा। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा रात्रि के समय होती है ऐसे में इस वर्ष दीपावली का त्यौहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।

दीपावली 2023 पूजा का समय(Diwali Puja Time 2023)

12 नवंबर के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 12 शाम 5 बजकर 40 मिनट से शाम 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं प्रदोष काल शाम 05 बजकर 29 मिनट से रात्रि 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा जबकि सिंह काल रात्रि 12 बजकर 12 मिनट से रात्रि 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस विशेष मुहूर्त में धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से इंसान को सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

दीपावली पूजन का महत्त्व(Diwali Puja Ka Mahatva)

शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक महीने के कृष्णपक्ष की अमावस्या के दिन ही माता लक्ष्मी क्षीरसागर से प्रकट हुई थीं। इसीलिए इस दिन माता लक्ष्मी की उपासना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए इस दिन घरों को फूलों और दीपों से सजाया जाता है। कुछ मान्यताएं ऐसी भी हैं कि इसी दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरी विष्णु का विवाह हुआ था, जिस वजह से इस दिन का महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है।

डिस्क्लैमर:– इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इस लेख में दी गयी जानकारी के सटीकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। इस जानकारी को विभिन्न प्रकार के पंचांगों और धर्मग्रंथों के माध्यम से जुटाया गया है।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

1 day ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

7 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

7 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago