Famous Temples Of Haryana In Hindi: देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ राज्य हरियाणा न सिर्फ अपने सांस्कृतिक बल्कि अपने धार्मिक महत्त्व के लिए भी पूरे विश्व में मशहूर है। हरियाणा में प्राचीन काल के कई मंदिर आज भी अपने विरासत को समेटे हुए हैं, ये मंदिर धार्मिक और पर्यटन दोनों ही पहलुओं के नजर से महत्वपूर्ण हैं। इन मंदिरों में से कुछ मंदिर तो ऐसे हं जिनका निर्माण हज़ारों वर्ष पूर्व हुआ था। आज के इस लेख में हम आपको हरियाणा के कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
हरियाणा का भीमा देवी मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना गुर्जर और प्रतिहार वंश के शासनकाल में हुई थी। इस मंदिर के सामने पिजौरी गार्डन है जिसे अब मुगल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इतिहासकार बताते हैं कि मंदिर के सामने पिंजौरी गार्डन का निर्माण मुगल शासक औरंगजेब के सौतेले भाई ने कराया था और इसके पीछे का उद्देश्य मंदिर परिषर को मुगल आक्रमणकारियों से बचाना था। इस मंदिर में माँ भीमा देवी की मूर्ति स्थापित है।
अग्रोहा धाम का बेहद ही धार्मिक महत्व है और इस मंदिर का निर्माण कार्य करीब 8 सालों तक चला। साल 1976 में इस मंदिर का निर्माण कार्य शहुरु किया गया था और यह मंदिर साल 1984 में पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ। इस मंदिर के प्रवेश द्वार के दोनों साइड हाथी की प्रतिमाएं बनी हुई हैं। इस धाम के अंदर सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। मंदिर में प्रवेश करते ही भक्तों को आध्यात्म की अनुभूति होती है।
भद्रकाली मंदिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित है। इस मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है। यह मंदिर हरियाणा का एकमात्र शत्क्ति पीठ है। वैसे तो करुक्षेत्र में 52 शक्तिपीठों के मंदिर हैं लेकिन उनमें से सिर्फ यही एक सिद्ध शक्तिपीठ मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान् शिव माता सती के आत्मदाह के बाद उनके शरीर को लेकर जा रहे थे तो उनका दायां पैर इसी स्थान पर गिरा था। देवी सती के अलावा इस मंदिर की धार्मिक आस्था भगवान श्री कृष्ण से भी जुडी हुई है।
चंडी मंदिर हरियाणा का सबसे पुराना मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास 5100 सालों से भी अधिक पुराना है। यह मंदिर चंडीगढ़ कलिका हाइवे पर स्थित है। इसी मंदिर के नाम पर ही चंडीगढ़ शहर का नाम पड़ा। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहाँ पर आने वाले हर भक्त की मनोकामना माता चंडी के आशीर्वाद से पूरी होती है।
सर्वेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र के ब्रम्हसरोवर सरोवर में स्थित है। ब्रम्हसरोवर सरोवर का पवित्र जल इस मंदिर को चारों ओर से घेरे हुए हैं। इस मंदिर का उल्लेख कई पुराणों में मिलता है। मंदिर के निर्माण का श्रेय बाबा श्रवण नाथ को दिया जाता है।
तो यह थे हरियाणा के कुछ प्रसिद्ध मंदिर(Famous Temples Of Haryana In Hindi)
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…