Ganesh Chaturthi Special Bhog In Hindi: जल्द ही गणपति बप्पा का आगमन होने वाला है गणेश चतुर्थी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। जिस की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। 30 अगस्त को देवों के प्रथम पूज्य देव गणेश चतुर्थी में लोग भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है और तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। मान जाता है कि ऐसा करने से रिद्धि सिद्धि और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए वह कौन से 10 ऐसे भोग हैं जिन्हें आप अर्पित करके सभी कष्टों का निवारण पा सकते हैं।
भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है इसलिए उनके जन्म उत्सव पर मोदक अवश्य चढ़ाएं। इनको आप अपने घर पर भी बना सकते है या फिर यह आसानी से मिठाई की दूकान पर भी मिल जाते है।
दूसरे दिन के भोग के लिए मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं, बाल रूप में पूजन करते हुए बप्पा को मोतीचूर के लड्डू अत्यंत प्रिय है।
तीसरे दिन बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग चढ़ाएं प्रसाद के तौर पर बने बेसन के लड्डू के भोग से बप्पा प्रसन्न होते हैं।
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को सभी लोग फलों का भी भोग लगाते है। आप जैसा चाहे वैसा फल का भोग लगा सकते है।
गणपति को प्रसन्न करने के लिए स्वादिष्ट मखाने की खीर का भोग लगाएं। खीर को घर पर बनाएं और उसमें काजू, नारियल, पिस्ता डालकर स्वादिष्ट खीर गणपति को अर्पित करें।
पूजा पाठ में नारियल का भोग का अपना एक महत्व होता है। इसलिए गणपति को नारियल का भोग अवश्य चढ़ाएं।
घर में मेवे और गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू बनाएं और गणपति जी को प्रसन्न करें।
कलाकंद एक दूध से बनने वाली मिठाई है। कहते है कि बप्पा के भोग में ये ज़रूरी होता है। कलाकंद प्रसाद के रूप में काफी स्वादिष्ट होता है।
गणपति को श्रीखंड चढ़ा सकते हैं। मनचाहे मेवे और केसर का इस्तेमाल करके श्रीखंड का भोग लगाएं।
णपति बप्पा को घर में तरह-तरह के पीले मोदक या मिठाइयां बनाकर चढ़ाएं।
यह 10 ऐसे भोग हैं, जिन्हें आप गणपति को चढ़ाकर अपने घर में सुख शांति समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…