धर्म

कैलाश पर्वत से जुड़े रोमांचक तथ्यों को जानकार हैरान हो जाएंगे आप, सुनाई देगी ॐ की ध्वनि

Kailash Parvat Facts in Hindi: सनातन धर्म शास्त्रों और पुराणों में कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इस पर्वत को रहस्यमयी और बहुटी ही पवित्र माना जाता है। पौराणिक मानयातों के अनुसार, इस पवित्र पर्वत की परिक्रमा करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और यह परिक्रमा बहुत ही कल्याणकारी हो जाती है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई कम होने के बावजूद कोई भी पर्वतारोही इसे फतह नहीं कर पाया है। आज के इस लेख में हम आपको कैलाश पर्वत से जुड़े हुए इसी तरह के अमेजिंग फैक्ट्स को बताएंगे।

कैलाश पर्वत से जुड़े हुए अमेजिंग फैक्ट्स (Kailash Parvat Facts in Hindi)

भगवान शिव का निवास स्थान है कैलाश पर्वत

पौराणिक कथाओं की मानें तो कैलाश पर्वत में भगवान भोलेनाथ निवास करते हैं और इसी वजह से कोई भी पर्वतारोही इसे फतह नही कर पाया है। जब भी कोई पर्वतारोही ने इसे चढ़ने की कोशिश की तो या तो वो भटक गया या फिर वो बर्फीले तूफान में फंस गया है।

महान नदियों का है उद्गम स्थल 

कैलाश पर्वत से कई महान और पवित्र नदियां निकली हैं। इस स्थान से सिंध, ब्रह्मपुत्र, सतलज और कर्णाली या घाघरा नदी का उद्गम हुआ है। इसके अलावा यहाँ पर दो पवित्र झीलें हैं, पहली है मानसरोवर झील जो कि, दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर मीठे पानी की झील है तो वहीं कुछ स्थान की दूरी पर राक्षस झील मौजूद है जो कि, खारे पानी की सबसे बड़ी झील है और इसका आकार चंद्रमा की तरह है।

मानसरोवर झील में स्नान से मिलती है पापों से मुक्ति (Kailash Mansarovar Jheel)

यदि आप कैलाश पर्वत की यात्रा करते हैं तो मानसरोवर झील में स्नान का सबसे बेहतरीन समय है सुबह 3 से 5 बजे तक। यह समय ब्रह्म मुहूर्त में आता है और इस समय पर सभी देवी देवता भी यहीं पर स्नान के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं में वर्णित है कि, जो भी मानसरोवर की झील में स्नान करता है उसके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं।

सूर्योदय के समय दिखता है स्वास्तिक

भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक का बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। सूर्योदय के समय जब सूर्य की किरणें कैलाश पर्वत की शिलाओं में पड़ती हैं तो यहाँ पर स्वास्तिक चिन्ह उभर कर सामने आता है। इसके अलावा इस पूरे स्थान पर ॐ की ध्वनि प्रतिध्वनित होती है।

तेजी से बीतता है समय

ऐसा माना जाता है कि, कैलाश पर्वत के आस पास समय तेजी के साथ व्यतीत होता है। कहा जाता है कि, यहाँ पर शोध के लिए गए वैज्ञानिकों ने बताया कि, इस स्थान पर नाखूनों और बालों में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी होती है। हालांकि वैज्ञानिक आज तक इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि, आखिरकार ये किस वजह से हो रहा है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

लाइलाज नहीं है ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इसके लक्षणों और उपचार के बारे में

Breast Cancer Symptoms in Hindi: बदलती हुई जीवन शैली की वजह से बीमारियां भी तेजी…

2 days ago

बेंगलुरु में Amazon के पैकेट से निकला जहरीला कोबरा, घटनाक्रम का वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

Bengaluru Couple Finds Cobra in Amazon Package: बेंगलुरु में रहने वाले एक कपल ने ई-कार्ट…

2 weeks ago

कुछ इस तरीके से तैयार करें भरवां भिंडी, महज 15 मिनट में होगी बनकर तैयार

Bharwa Bhindi Recipe in Hindi: भिंडी उन कुछ चुनिंदा सब्जियों में शामिल है जिसे किसी…

2 weeks ago